Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रात के समय क्या आप भी खाते हैं चावल? पहले जान लें ये बात
अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि रात में चावल खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. लेकिन रात को चावल खाने से सेहत से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, इस बात में कितनी सच्चाई है. इसके बारे में पता होना जरूरी है...
भारतीय भोजन में चावल अहम भूमिका निभाते हैं. चावल का पुलाव हो या मटर चावल, लोगों का ये पसंदीदा भोजन होता है. लेकिन आज के समय चावल खाना कितना सही है कितना गलत, इसके बारे में पता होना जरूरी है. कुछ लोगों का मानना है कि रात के समय चावल खाने से वजन बढ़ जाता है तो कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि रात के समय चावल खाने से उन्हें सर्दी जुकाम हो जाएगा. आखिर रात के समय चावल खाना कितना सही है कितना गलत, उसके बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात के समय चावल खाने से क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं.
क्या रात के वक्त चावल खा सकते हैं?
बता दें कि जिन लोगों को सर्दी जुखाम की समस्या है या जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वे रात के समय चावल का सेवन ना करें. रात के समय सफेद चावल की बजाए ब्राउन चावलों का सेवन थोड़ी मात्रा में करें.
रात के समय चावल खाने के फायदे
रात के समय यदि चावल खाए जाएं तो इससे ना केवल पाचन क्रिया तंदुरुस्त होती है बल्कि पेट से संबंधित कई समस्या भी दूर रह सकती है.
रात के समय चावल खाने से शरीर में एनर्जी और ऊर्जा बनी रह सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि चावलों के अंदर कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट रहते हैं. ऐसे में इसके सेवन से एनर्जी बनी रह सकती है.
रात के समय चावल खाने के नुकसान
रात के समय यदि चावलों का सेवन किया जाए तो इससे डायबिटीज और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
रात के समय चावल खाने से साइनस और अस्थमा की समस्या भी बढ़ सकती है.
यदि वयक्ति रात के समय चावलों का सेवन करता है तो उसे सांस फूलने की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है.
रात के समय चावल खाने से गले की खराश बढ़ सकती है.
| --------------------------- | --------------------------- |