Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हड्डी टूटने पर क्या खाएं -
विटामिन सी हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. ऐसे में आप अपनी डाइट में उन चीजों को जोड़ें, जिनके अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. ऐसे में आप अंगूर, पपीता, कीवी, गोभी, मौसमी, टमाटर, संतरा, नींबू आदि चीजों को जोड़ सकते हैं.
हड्डियों के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है. ऐसे में आप अपनी डाइट में कैल्शियम को जोड़ें जैसे पत्ता गोभी, हरि सब्जियां, खट्टे फल, ब्रोकली आदि चीजों को जोड़ने से हड्डियां जल्दी स्वस्थ हो सकती हैं.
हड्डियों को मजबूत बनाते हैं ये पोषक तत्व
1- कैल्शियम- हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है. अगर शरीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं है तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. आपको खाने में कैल्शियम से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए. आपको अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, दही शामिल करने चाहिए. ये ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने का तरीका है. कैल्शियम के लिए आप खाने में बादाम, चावल या सोया से बनी चीजें भी खा सकते हैं. इसके अलावा ब्रोकली, साल्मन मछली, हरी पत्तेदार सब्जियां और फलियों में भी कैल्शियम पाया जाता है.
2- विटामिन डी- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी भी बहुत जरूरी है. कैल्शियम को अवशोषित करने के लिए शरीर में विटामिन डी भरपूर होना चाहिए. विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत सूर्य है लेकिन आप सप्लीमेंट्स में साल्मन फिश, संतरा, गाय का दूध और मशरूम जैसी चीजे खा सकते हैं.
3- प्रोटीन- हड्डियों में ताकत लाने के लिए प्रोटीन भी जरूरी है. प्रोटीन हड्डी के फ्रैक्चर के बाद आपके शरीर को सही करेने का काम करता है. डेयरी प्रोडक्ट में आपको प्रोटीन मिलता है. दूध, पनीर, दही प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं. इसके अलावा कद्दू के बीज, मूंगफली, टोफू, अमरूद और झींगा में भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है.
4- मैग्नीशियम और पोटेशियम- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मैग्नीशियम और पोटेशियम भी बहुत जरूरी है. इसके लिए आप डाइट में पालक, हलिबूट और सोयाबीन जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं.
5- अन्य पोषक तत्व- हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में कई दूसरे विटामिन और मिनरल्स भी अहम भूमिका निभाते हैं. आपको डाइट में विटामिन के, विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों को भी शामिल करना चाहिए. इसके लिए खट्टे फल, टमाटर, गाजर, हरी सब्जियां, मीट, अंडा, बादाम और काजू जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं.
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जूस-
हरी पत्तेदार सब्जियों की स्मूदी (Green leafy vegetable smoothie)-
हरी पत्तेदार सब्जियों की स्मूदी पीने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और बोन डेंसिटी भी बढ़ती है. इन पत्तेदार सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि होते हैं .इसलिए सब्जियां जैसे पालक, मेथी आदि की स्मूदी का सेवन हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
अंगूर का जूस (grape juice)-
अंगूर का जूस पीने से शरीर को अनेकों फायदे मिलते हैं. अंगूर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और कैल्शियम आदि पाए जाते हैं जो हड्डियों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं. अंगूर में मौजूद विटामिन सी हड्डियों के कोलेजन निर्माण में बहुत जरूरी होता है. इसलिए अंगूर का जूस पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और अन्य कई और फायदे मिलते हैं.
संतरे का जूस (orange juice)-
संतरे का जूस पीने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है.इसके अलावा अंगूर के जूस में विटामिन सी, फोलेट और पोटैशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं तो हड्डियों को मनजबूत बनाने का काम करते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |