Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बोन कैंसर डायट में किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए
किसी भी पुरानी बीमारी या कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने पर हाई प्रोटीन (Protein), हेल्दी फैट्स (Healthy fats), व्होल ग्रेन्स (Whole grains), विटामिन (Vitamins) और मिनरल्स (Minerals) का सेवन जरूर करना चाहिए। वैसे यह ध्यान रखें कि अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित नहीं भी हैं, तो इन न्यूट्रिशनल वैल्यू को अपने डेली डायट में शामिल करना ना भूलें। चलिए अब खास तौर से बोन कैंसर डायट (Bone cancer diet) के बारे में समझने की कोशिश करते हैं और निम्नलिखित डायट बोन कैंसर पेशेंट को जरूर फॉलो करने की सलाह देते हैं। जैसे:
प्लांट-बेस्ड प्रोटीन (Plant-based Proteins)- बोन कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल प्लांट-बेस्ड प्रोटीन फूड में विटामिन और मिनिरल्स की मात्रा ज्यादा होती है जो कैंसर पेशेंट के लिए लाभकारी है। इसलिए बोन कैंसर डायट में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन फूड में बिन्स (Beans), लैग्यूम (Legumes), नट्स (Nuts) एवं सीड्स (Seeds) को जरूर शामिल करें। वहीं अगर नॉन-वेजिटेरियन हैं तो लीन प्रोटीन जैसे चिकन (Chicken) या फिश (Fish) का सेवन कर सकते हैं।
हेल्दी फैट्स (Healthy Fats)- कई लोग फैट्स का सेवन वजन बढ़ने की वजह से नहीं करना चाहते हैं, लेकिन सच तो ये है हेल्दी फैट्स का सेवन हर किसी को करना चाहिए और बोन कैंसर पेशेंट को भी, क्योंकि मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स (Monounsaturated) और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स (Polyunsaturated fats) का सेवन जरूर करना चाहिए। इसलिए बोन कैंसर डायट में एवोकैडो (Avocados), ऑलिव ऑयल (Olive oil), ग्रेपसीड ऑयल (Grapeseed oil) का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही हड्डी के कैंसर के लिए डायट प्लान में अखरोट (Walnut) को जरूर शामिल करना चाहिए। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (Omega-3 fatty acids) की मात्रा ज्यादा होती है जो अंदुरुनी सूजन (Inflammation) को कम करने के साथ-साथ कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ (Cardiovascular health) के लिए भी लाभकारी है।
हेल्दी कार्ब्स (Healthy Carbs)- हड्डी के कैंसर के लिए डायट प्लान में हेल्दी कार्ब्स को शामिल करना भी जरूरी है। हेल्दी कार्ब्स को अगर सामान्य शब्दों में समझें तो व्होल व्हीट (Whole wheat), ब्रान (Bran) एवं ओट्स (Oats)। ये सभी सॉल्युबल फाइबर (Soluble fiber) होते हैं, जो गट बैक्टीरिया (Gut bacteria) को हेल्दी बनाये रखने में अत्यधिक मददगार होते हैं। वैसे सॉल्युबल फाइबर की खासियत सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि सॉल्युबल फाइबर शॉर्ट-चेन फैटी एसिड्स (Short-Chain Fatty Acids) के निर्माण में भी सहायक है, जो मेटाबॉलिज्म (Metabolism) के लिए लाभकारी है।
विटामिन्स और मिनरल्स (Vitamins and Minerals)- इंजाइमेटिक प्रोसेस के लिए विटामिन्स और मिनरल्स बेहद लाभकारी है, जो इम्यून फंक्शन को स्ट्रॉन्ग बनाये रखने में मददगार होता है और अंदुरुनी सूजन की समस्या को कम करने में मददगार है। इसलिए बोन कैंसर डायट में विटामिन्स और मिनरल्स की पूर्ति के लिए दूध (Milk), संतरे का जूस (Orange juice) और योगर्ट (Yogurt) को शामिल करें।
| --------------------------- | --------------------------- |