Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दूर-दृष्टि दोष का निवारण
निवारण (Remedies)
दूर दृष्टि दोष के कारण आँखों के लेंस की फोकस दूरी बढ़ जाती है। इस वजह से आँखों के लेंस की अभिसारी क्षमता कम हो जाती है। अतः इस दोष के निवारण के लिए ऐसा लेंस प्रयुक्त करना चाहिए, जिससे आँखों के लेंस की अभिसारी क्षमता बढ़ जाए। इस दोष के निवारण के लिए चश्मे के रूप में 'उत्तल लेंस' का प्रयोग किया जाता है।
दूर दृष्टि दोष का उपचार
बादाम, मिश्री एवं सौंफ का उपयोग
आंखों के लिए बादाम, सौंफ और मिश्री बहुत फायदेमंद होता है। इसका उपयोग आपकी दूर दृष्टि दोष को दूर करने में मदद करता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह बहुत आसानी से आपके घर में मिल जायेगा। एक बार जरुर इसका इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए बादाम, सौंफ और मिश्री तीनों की सामान मात्रा लें। अब इसे मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को आप एक डिब्बे में बंद करके कई दिनों तक रख सकती है। अब रोज रात को सोने से पहले 10 gm इस पाउडर को 250 ml पानी के साथ लें। लगातार 40 दिनों तक ऐसा करने से आपकी आंखों की समस्या दूर होगी और दिमाग भी तेज होगा।
चमत्कारिक त्रिफला
त्रिफला में मौजूद चमत्कारिक तत्वों के कारण आयुर्वेद में इसका एक अहम स्थान है। त्रिफला से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इनमें ऐसे कुछ तत्व भी मौजूद होते है जो चश्मा हटाने में भी सहायक होते है। समस्या के लिए त्रिफला पाउडर को 1 गिलास पानी में डाल कर रात भर रख दें। अगले दिन सुबह इस पानी को छान कर अपनी आंखों से इसे धोये। आंख धोते समय साफ पानी अपने पास रखें। 1 महीने तक नियमित इस उपाय को करने से आपको असर दिखाई देने लगेगा। या एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को एक ग्लास पानी में मिलाएं, रात भर रखें। फिर सुबह छानकर खाली पेट पी लें।
आयुर्वेदिक औषधि मुलेठी
मुलेठी आसानी से मिलने वाली आयुर्वेदिक औषधि है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में सांस और पेट की समस्‍याओं के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है। लेकिन कया आप जानते हैं मुलेठी आंखों के लिए भी बहुत लाभकारी होती है। समस्या होने पर आधा चम्मच मुलेठी पाऊडर में उतना ही शहद और एक चौथाई चम्मच घी मिला लें। फिर इस मिक्सचर को दो दिन में एक बार सुबह-सुबह खाएं। ये आपकी आंखों की मांसपेशियों को मज़बूती देता है , जिससे हाइपरोपिया की समस्या दूर होती है।
ठंडे पानी की छींटे और सूरज को देखना
आंखों पर ठंडे पानी की छींटें मारें। कुछ देर तक ऐसा करें और फिर तौलिये से हल्के-हल्के आंखों को मलें। इससे न सिर्फ आंखों को ठंडक मिलती है, बल्कि आंखों में ब्लड फ्लो भी बेहतर हो जाता है। इसके अलावा आंखें बंद करके सूरज की तरफ अपना चेहरा करके बैठें। 10 मिनट के बाद धीरे-धीरे आंखें खोलें और फिर 10 बार पलकें झपकाएं। फिर हरियाली देखें, इससे आंखों दबाव हटता है और आंखों की समस्या बेहतर होती है।
आंवला और गाजर
आंवले में विटामिन सी और गाजर में विटामिन ए, आयरन, फास्फोरस और कैल्श्यिम होता है जो आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। आंवले को आप जूस, दवाई या मुरब्बे के रूप में ले सकते हैं। इसके अलावा आप गाजर को सलाद के तौर पर या उसका जूस निकाल कर पी सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |