healthplanet.net

Posted on

दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए-

किसी 1 दिन में आपको 300 से 500 कैलोरी बर्न करनी चाहिए। हालांकि, सभी की शारीरिक क्षमता और डायट अलग-अलग होती है। ऐसे में आपके डाइट और शारीरिक एक्टिविटी पर निर्भर करता है कि आपको पूरे दिन में कितनी कैलोरी बर्न करने की जरूरत है। डायटीशियन बताती हैं कि अगर आप 25 से 35 फीसदी फैट लेते हैं, तो इस स्थिति में आपको 300 से 400 कैलोरी घटाना चाहिए। वहीं, अगर आप एक दिन में 35 फीसदी फैट ले रहे हैं, तो आपको 500 कैलोरी बर्न घटाने की आवश्यकता होती है।

इसके अलावा अगर आप वजन घटाने के लिए हेल्दी तरीके से कैलोरी बर्न करना चाहते हैं, तो पूरे दिन में 500 कैलोरी बर्न करें। इससे आपके शरीर का वजन कम हो सकता है।

कैलोरी बर्न करने का सुरक्षित तरीका

नियमित रूपे से करीब 40 मिनट एक्सरसाइज करें।
रोजाना स्ट्रेचिंग करें।
ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी पिएं।
छोटे-छोटे टुकड़ों में दिन में 5-6 बार खाएं।
ब्रेकफास्ट स्किप न करें।
लो फैट फूड का सेवन करें।
पूरे दिन में कम से कम 8 गिलास पानी का सेवन करें।

कम कैलोरी वाले फूड्स - Low Calories Foods

शरीर का वजन घटाने के लिए आप लो कैलोरी फूड का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको पूरे दिन में ज्यादा कैलोरी बर्न करने की जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं कुछ लो कैलोरी फूड के बारे में-

साबुत अनाज का सेवन करें। इस तरह के आहार का सेवन करने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे आप ज्यादा कैलोरी इनटेक नहीं करते हैं।
बादाम में भी काफी कम कैलोरी होती है। 10 से 12 बादाम में 100 कैलोरी होती है। ऐसे में आप स्नैक्स के रूप में बादाम को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

वजन घटाने के लिए आप अंडे को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। अंडे में काफी कम कैलोरी होती है, जिसकी वजह से आपको ज्यादा कैलोरी बर्न करने की जरूरत नहीं होती है।
वजन को घटाने के लिए आप मछली भी अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आपको इसे ज्यादा फ्राई करके नहीं खाना है। ज्यादा फ्राइड फिश से आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है।
अगर आप अपने आहार में लो कैलोरी फूड को शामिल करना चाहते हैं, तो सनफ्लावर सीड आपके लिए बेहतर हो सकता है।

शरीर का वजन घटाने के लिए कैलोरी बर्न करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप ज्यादा फैट युक्त आहार का सेवन करते हैं, तो आपको अधिक कैलोरी बर्न करने की आवश्यकता होती है। लेकिन ध्यान रखें कि 1 दिन में 500 से अधिक कैलोरी बर्न न करें। इससे आपको शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस हो सकती है। वहीं, इससे अन्य नुकसान हो सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info