Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अच्छे स्वास्थ्य के लिए कितना व्यायाम आवश्यक है?
आप जिस प्रकार के व्यायाम का अभ्यास कर सकते हैं, उससे यह भी तय होता है कि आपको कितनी देर व्यायाम करने की आवश्यकता है। व्यायाम हमारे शरीर की विभिन्न प्रणालियों में तनाव पैदा करता है। इस तनाव से थकान पैदा होती है, लेकिन इसी तनाव के कारण शरीर व्यायाम के अनुकूल ढलता है। उदाहरण के तौर पर, जब भारोत्तोलन जैसा अभ्यास किया जाता है, तो इससे हमें मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है, लेकिन इससे हमारे हृदय संबंधी स्वास्थ्य में सुधार की संभावना कम है, क्योंकि भारोत्तोलन जैसा व्यायाम हमारे हृदय के बजाए हमारी मांसपेशियों पर दबाव डालता है।
स्वास्थ्य में सुधार के लिए निरंतरता अत्यावश्यक
स्वास्थ्य में सुधार पर्याप्त विश्राम और फिर व्यायाम का अभ्यास करने पर निर्भर करता है। यदि आप व्यायाम में निरंतरता नहीं रखते हैं, तो कोई लाभ नहीं होगा। इसके अलावा हमारे शरीर को उबरने और अनुकूल बनने के लिए हर अभ्यास सत्र के बीच पर्याप्त विश्राम की आवश्यकता होती है। संक्षेप में कहा जा सकता है कि स्वास्थ्य में सुधार के लिए निरंतरता अत्यावश्यक है, यानी व्यायाम और विश्राम के बीच उचित संतुलन की आवश्यकता है। इसके अलावा, हर व्यायाम के बाद मांसपेशियों को तनाव से उबरने में अलग-अलग समय लगता हैं।
उदाहरण के लिए, शरीर के तंत्रिका तंत्र पर अत्यधित दबाव डालने वाले तेज दौड़ने जैसे उच्च-तीव्रता वाले अभ्यास के बाद शरीर को कम-तीव्रता वाले अभ्यास की तुलना में उबरने के लिए अधिक विश्राम की आवश्यकता होती है। मजबूती बढ़ाने वाला व्यायाम मजबूती बढ़ाने वाला व्यायाम करने के लिए नियमित और कम तीव्रता वाला व्यायाम लाभकारी है। इस तीव्रता पर नियमित रूप से अभ्यास करने से शरीर को अधिक प्रभावी ढंग से ऑक्सीजन का उपयोग करने में मदद मिलती है और समान तीव्रता पर समय के साथ व्यायाम करना आसान हो जाता है कौशल आधारित खेल तैराकी, टेनिस और मार्शल आर्ट जैसे कई खेलों में शारीरिक और तकनीकी कौशल के संयोजन की आवश्यकता होती है।
व्यायामों में विविधता लाने की कोशिश करें
इस क्षेत्र में अधिक शोध की आवश्यकता है, लेकिन आमतौर पर यह माना जाता है कि लगातार और उद्देश्यपूर्ण अभ्यास इस प्रकार के खेलों के प्रदर्शन में सुधार करता है। शरीर की मजबूती और कौशल आधारित खेलों के लिए कड़ा नहीं, अपितु ‘चतुराई से’ अभ्यास करना आवश्यक है। मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने वाले व्यायाम का अभ्यास मांसपेशियां की मजबूती के लिए सप्ताह में अधिक प्रशिक्षण सत्रों से अधिक लाभ मिलता है। यह शायद इसलिए है क्योंकि अधिक प्रशिक्षण से मांसपेशियों के आकार और ताकत दोनों में अधिक वृद्धि होती है, लेकिन (उचित पोषण के साथ) पर्याप्त विश्राम और मांसपेशियों का तनाव से उबरना भी महत्वपूर्ण हैं।
अच्छा स्वास्थ्य और फिटनेस अच्छा स्वास्थ्य पाने के लक्ष्य से व्यायाम कर रहे आम आदमी के लिए यह यह सबसे महत्वपूर्ण नहीं है कि वह कितना अभ्यास करता है, बल्कि यह अधिक महत्वपूर्ण है कि वह किस तरह का व्यायाम करता है। हम आपको सलाह देंगे कि आप सप्ताह में किए जाने वाले व्यायामों में विविधता लाने की कोशिश करें और अधिक तीव्रता वाले या मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले व्यायाम के बाद शरीर को उबरने के लिए पर्याप्त समय दें, जिनमें सप्ताह में कम से कम एक दिन विश्राम करना शामिल है, लेकिन सबसे प्रभावी अभ्यास कार्यक्रम वही है, जिसे आप लंबे समय तक निरंतर कर पाएं।
| --------------------------- | --------------------------- |