Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं ये 6 चीजें, दमक उठेगी स्किन -
1. गुनगुने पानी से चेहरा धोएं
फेस स्किन केयर रूटीन का सबसे पहला स्टेप होता है, इसे गुनगुने पानी से धोना। अगर आपने नहाया भी है, तो चेहरे को गुनगुने पानी से अच्छी तरह से क्लीन करें। आप फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे को गुनगुने पानी से धोने से सारी धूल-मिट्टी, प्रदूषण और डर्ट रिमूव हो जाता है। इससे चेहरे की स्किन आगे के लिए तैयार हो जाती है। आपको चेहरे को धोने के लिए गर्म पानी का उपयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि गर्म पानी चेहरे की नमी को कम कर सकता है और स्किन को ड्राई बना सकता है।
2. चेहरे की स्किन को सुखाएं
चेहरे को गुनगुने पानी से धोने के बाद उसे सुखाना बहुत जरूरी होता है। लेकिन चेहरे को सुखाने के लिए कभी भी त्वचा को तौलिए से रगड़े नहीं, बल्कि धीरे-धीरे से प्राकृतिक तरीके से सूखने दें। आप चाहें तो टीश्यू पेपर से भी पोंछ सकते हैं। क्योंकि कई लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, ऐसे में त्वचा को रगड़ने से रेडनेस और खुजली हो सकती है। इससे आपको दिक्क्त हो सकती है।
3. चेहरे को मॉइश्चराइज करें
अगर आपके चेहरे की स्किन सूख गई है, तो अब आप इस पर मॉइश्चराइजर अप्लाई कर सकते हैं। त्वचा को मॉइश्चराइज करना ही स्किन केयर रूटीन का पहला स्टेप होता है। इसके लिए आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर चूज कर सकते हैं। इससे चेहरे की स्किन को नमी मिलेगी और त्वचा हाइड्रेट बनेगी। त्वचा को मॉइश्चराइज करने से चेहरे में निखार आएगा और ग्लोइंग नजर आएगी।
4. सीरम लगाएं
नहाने के बाद अगर आपने मॉइश्चराइजर लगा लिया है, तो इसके बाद सीरम जरूर अप्लाई करें। आपको सीरम को थपथपाते हुए चेहरे पर लगाना चाहिए। इससे आपका चेहरा दिनभर हाइड्रेट रहेगा। दरअसल, नहाने के बाद त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं। ऐसे में सीरम लगाने से रोमछिद्रों को बंद किया जा सकता है। इसलिए ओपन पोर्स की समस्या न हो, इसके लिए नहाने के बाद चेहरे पर सीरम जरूर लगाएं।
5. फेशियल क्रीम लगाएं
नहाने के बाद अगर आप मॉइश्चराइजर और सीरम लगा चुके हैं, तो इसके बाद फेशियल क्रीम अप्लाई कर सकते हैं। फेशियल क्रीम लगाने से ड्राई स्किन से छुटकारा मिल सकता है और त्वचा हाइड्रेट बन सकती है। इसलिए अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप पहले सीरम लगाएं। अब सीरम को त्वचा में अवशोषित होने दें। इसके बाद चेहरे पर फेशियल क्रीम लगा लें।
6. आखिर में लगाएं सनस्क्रीन
सनस्क्रीन चेहरे की स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर नहाने के बाद आप पूरी फेस स्किन केयर रूटीन कर चुके हैं, तो आखिर में सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें। सनस्क्रीन लगाने से त्वचा का धूप से बचाव होता है। त्वचा सूरज के हानिकारक किरणों बचती है और सनटैन नहीं होता है। इसलिए नहाने के बाद सनस्क्रीन अप्लाई करना भी बहुत जरूरी होता है। लेकिन आपको बता दें कि नहाने के बाद सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि शरीर के सभी ओपन एरिया जैसे-गर्दन, गला, हाथों पर सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |