healthplanet.net

Posted on

स्तनपान कराने वाली महिला को 2200 से 2400 कैलोरी ऊर्जा लेनी चाहिए। अगर बात करें स्तनपान कराने वाली मां की तो, उसे लगभग 450 से 500 अतिरिक्त कैलोरी की जरूरत पड़ती है।

क्या स्तनपान के दौरान मुझे अधिक कैलोरी की आवश्यकता है?
आपको नई मां के तौर पर अतिरिक्त कैलोरी की जरुरत नहीं होती है, क्योंकि आपका शरीर स्तनदूध का उत्पादन करने में अत्याधिक कुशल होता है।

आप अपनी भूख के अनुसार ही खाएं। स्तनपान की तैयारी में मदद करने के लिए आपका शरीर गर्भावस्था के दौरान संग्रहित चर्बी को त्याग सकता है, यह एकदम सामान्य है। शिशु को स्तनपान करवाने से इस चर्बी संग्रह को दूध बनाने के लिए जरुरी उर्जा में बदलने में मदद मिल सकती है।

जब आप स्तनपान करवा रही होती हैं, तो अतिरिक्त कैलोरी को लेकर बहुत से लोग अलग-अलग सलाह दे सकते हैं। मगर यह कह पाना मुश्किल है कि आपको रोजाना अतिरिक्त कैलोरी की जरुरत है या नहीं, क्योंकि बहुत कुछ नीचे दी गई बातों पर निर्भर करता है:

गर्भावस्था से पहले आपका वजन
गर्भावस्था में आपका कितना वजन बढ़ा
आप कितनी सक्रिय हैं या काम-काज कर रही हैं

इन सबके बावजूद आमतौर पर, स्तनपान आपकी भूख को बढ़ा देता है। इसलिए, अगर आपका खाने का मन नहीं होता, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको अतिरिक्त भावनात्मक सहारे की जरुरत है।

कई बार, उन महिलाओं की भूख भी काफी कम हो जाती है, जो प्रसवोत्तर अवसाद से पीड़ित होती हैं। अगर, आपको खाना खाने की इच्छा नहीं होती, तो अपनी डॉक्टर से बात करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info