healthplanet.net

Posted on

शरीर को भी शिशु के स्तनपान करने के तरीके के अनुसार व्यवस्थित होने में समय लगता है। बहुत सी माँएं पाती हैं कि उनके स्तनों से रिसाव स्तनपान शुरु करने के छह से 10 हफ्तों के बीच बंद हो जाता है।

स्तनों का दूध को सूखने में कितना समय लगता है-

बात करें अगर स्तन का दूध सुखाने में लगने वाले समय की, तो शोध के मुताबिक दवा लेने की स्थिति में 12 से 96 घंटे में दूध सुखाया जा सकता है । वहीं घरेलू उपायों के माध्यम से इसे ठीक करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।

चलिए अब कुछ अन्य टिप्स जान लेते हैं, जिनकी मदद से स्तनों के दूध को सुखाने में सहायता मिल सकती है।
स्तनों का दूध सुखाने के लिए कुछ अन्य जरूरी टिप्स

स्तनों का दूध सुखाने का इलाज और घरेलू उपाय जानने के बाद यहां हम कुछ अन्य टिप्स दे रहे हैं, जिनके माध्यम से दूध के उत्पादन को कम करने में मदद मिल सकती है :

-स्तनपान को उत्तेजित करने से बचें। इससे दूध सुखाने में काफी हद तक मदद मिल सकेगी ।
-स्तन के दूध को सुखाने के लिए गर्म पानी से शॉवर के दौरान हल्की-हल्की मात्रा में दूध को बाहर निकालें । कुछ दिनों तक इस प्रक्रिया को दोहराएं।
-स्तन से दूध का रिसाव को रोकने के लिए फिटिंग ब्रा का उपयोग करें, ताकि स्तन नीचे की ओर झुका न हो । महिला चाहे तो इसके लिए नर्सिंग पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, ये वैसे पैड होते हैं, जिनमें सोखने की क्षमता होती है।
-इसके अलावा स्तन को सहारा देने के लिए ब्रा के अंदर कपड़े भी रख सकती हैं, ताकि दूध अधिक होने की स्थिति में स्तनों से बाहर निकलने वाला दूध कपड़ों पर दाग का कारण न बने ।

स्तनों का दूध सुखाने वाली कुछ ऐसी ही दवाओं के नाम बता रहे हैं, जिन्हें डॉक्टर लेने की सलाह दे सकते हैं :

1. स्यूडोएफीड्रीन – स्तन के दूध को सुखाने के लिए स्यूडोफेड्रिन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बात की पुष्टि एक शोध में होती है। इस शोध की मानें, तो इस दवा की एक खुराक से दूध उत्पादन को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है (10)।

2. ब्रोमोक्रिप्टाइन – इस दवा का भी उपयोग स्तन के दूध को सुखाने के लिए किया जा सकता है। इस पर हुए शोध से पता चलता है कि 3 दिनों के लिए दैनिक रूप से इस दवाई का सेवन दूध को सुखाने में कारगर हो सकता है (11)।

3. कैबर्जोलिन- बच्चों को स्तनपान कराने के दौरान कैबर्जोलिन का उपयोग नहीं किया जाता है क्योंकि यह स्तनपान को दबा देता है। इस आधार पर स्तन के दूध को सुखाने के लिए इस दवा का भी प्रयोग किया जा सकता है (12)।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info