Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सेबोरिक डर्मेटाइटिस क्या है?
सेबोरिक डर्मेटाइटिस (Seborrheic dermatitis) क्या है?
सेबोरिक डर्मेटाइटिस एक ऐसी स्किन कंडीशन है जो स्कैल्प को प्रभावित करती है। इसके कारण स्कैल्प पर पपड़ीदार पैच रेडनेस और जिद्दी डैंड्रफ हो जाता है। सेबोरिक डर्मेटाइटिस शरीर के ऑइली हिस्सों को प्रभावित करती है जैसे कि चेहरा, नाक के किनारे, कान, पलकें, भौहें और छाती।
इलाज के बिना भी यह ठीक हो सकता है। कई बार पूरी तरह से इससे छुटकारा पाने के लिए बार-बार इलाज कराना पड़ता है। क्योंकि यह वापस आ जाता है। एक माइल्ड सोप या शैंपू की मदद से रोजाना साफ-सफाई का ध्यान रखकर ऑयलीनेस और डेड स्किन को बनने से रोका जा सकता है।
सेबोरिक डर्मेटाइटिस को डैंड्रफ, सेबोरिक एक्जिमा और सेबोरिक सोरायसिस भी कहा जाता है। शिशुओं में इस स्थिति को क्रैडल कैप कहते हैं, जिसके कारण स्कैल्प पर पपड़ीदार पैच बन जाता है।
सेबोरिक डर्मेटाइटिस (Seborrheic dermatitis) का इलाज कैसे किया जाता है ?
कभी-कभी सेबोरिक डर्मेटाइटिस खुद ही ठीक हो जाता है तो कभी- कभी लंबे समय तक परेशान करता है। यह बार – बार आता जाता है लेकिन, इसे त्वचा की अच्छी देखभाल के साथ कंट्रोल किया जा सकता है।
जिनके स्कैल्प पर सेबोरिक डर्मेटाइटिस है वो एंटी डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिनमें यह इंग्रीडिएंट शामिल होने चाहिए :
कोल तार
कीटोकोनाजोल (ketoconazole)
सलिसीक्लिक एसिड
सेलेनियम सल्फाइड
जिंक पाइरिथियोन
जिन बच्चों में क्रैडल कैप की समस्या हो उनके स्कैल्प को शैम्पू और गर्म पानी से हर दिन धोएं लेकिन, अगर ठीक न हो तो किसी डॉक्टर को दिखाएं जो आपको मेडिकेटेड शैम्पू देगा। बच्चे के स्कैल्प को ज्यादा रगड़े नहीं नहीं तो छिल सकता है। इसे धीरे -धीरे बेबी ब्रश से साफ करें।
अगर चेहरे और स्किन पर हो तो इंफेक्टेड एरिया की नियमित साफ- सफाई करें। सनलाइट इंफेक्शन को बढ़ने से रोकती है। इसलिए बाहर भी निकले लेकिन , सनस्क्रीम का उपयोग करना न भूलें।
अन्य उपचारों में शामिल हैं:
एंटीफंगल प्रोडक्ट
कॉर्टिकोस्टेरॉइड लोशन
प्रिस्क्रिप्शन- मेडिकेटेड शैम्पू
सल्फर प्रोडक्ट
अच्छे परिणाम के लिए ट्रीटमेंट के साथ लाइफस्टइल में बदलाव भी जरूरी है।
यदि आप शैम्पू के अलावा कोई ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर से मिलते रहिए। ज्यादा इस्तेमाल से साइडइफेक्ट भी हो सकते हैं।
यदि सेबोरिक डर्मेटाइटिस ठीक नहीं होता है और दर्द के साथ रेडनेस और सूजन आ जाएं या इंफेक्टेड एरिया में पस पड़ जाए तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
| --------------------------- | --------------------------- |