healthplanet.net

Posted on

स्किन एलर्जी के कारण

स्किन एलर्जी किन वजहों से होती है यह एक बड़ा विषय है, लेकिन कुछ ऐसी वजहें हैं, जिनकी वजह से लोगों में आमतौर पर स्किन एलर्जी हो जाती है। जूलरी में इस्तेमाल होने वाला मेटल और कपड़ों या त्वचा में लगाए जाने वाली खुशबूदार चीजों जैसे- परफ्यूम आदि से स्किन एलर्जी आमतौर पर होती है।

निकिल और गोल्ड जूलरी से बहुत लोगों को स्किन एलर्जी हो जाती है। गर्मियों में पसीना निकलने पर जब वह जूलरी त्वचा के संपर्क में आता है, तब अक्सर स्किन एलर्जी हो जाती है।
परफ्यूम्स और स्किन लोशन में मिलाई जाने वाली खुशबू (माय्रोक्सिलोन परेरा) से भी बहुत लोगों को स्किन एलर्जी हो जाती है।
थिमेरोसॉल एक एंटीसेप्टिक है और कुछ वैक्सीन को सुरक्षित रखने में भी यह इस्तेमाल होता है।इसके संपर्क में आने से भी स्किन एलर्जी होती है।
नियोमाइसिन सल्फेट एक एंटीबायोटिक है, जो प्राथमिक उपचार देने वाली क्रीम, ऑइंटमेंट, डियोड्रेंट, सोप्स, जानवरों के भोजन में इस्तेमाल होता है। इससे भी स्किन एलर्जी हो जाती है।
खाद्य पदार्थों, कॉस्मेटिक उत्पादों, कीटनाशकों, एंटीसेप्टिक्स, साबुन, इत्र, और डेंटल उत्पादों में पाए जाने वाली खुशबुओं यानी फ्रेग्नेंस से भी स्किन एलर्जी कई लोगों को हो जाती है।
हेयर डाई बनाने में इस्तेमाल होने वाले कोबॉल्ट क्लोराइड और शैंपू, नेल पेंट, सनस्क्रीन आदि को सुरक्षित रखने में इस्तेमाल होने वाले ''क्वाटरनियम 15'' नामक पदार्थ की वजह से भी स्किन एलर्जी हो जाती है।
इसके अलावा पराग कणों, धूल, किसी कीड़े के काटने से, किसी दवा की वजह से, खास तरह के पेड़-पौधों के संपर्क में आने से, कई बार ब्यूटी प्रॉडक्ट्स से, पालतू जानवरों की वजह से भी स्किन एलर्जी हो जाती है। [4]

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info