healthplanet.net

Posted on

स्किन एलर्जी : इलाज
स्किन एलर्जी क्या है

स्किन एलर्जी के बारे में हम सबने सुना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके होने की कोई एक वजह नहीं होती है? कई वजहों से हमारी स्किन में एलर्जी हो सकती है और यह चेहरे के अलावा भी शरीर के किसी भी हिस्से में परेशानी की वजह बन सकती है। स्किन एलर्जी उस अवस्था को कहते हैं, जब हमारी त्वचा इरिटेट या कहें उग्र हो जाती है। ऐसा हमारे इम्यून सिस्टम के प्रतिक्रिया देने से होता है। इम्यून सिस्टम यह इशारा करता है कि हमारी स्किन किसी ऐसी चीज के संपर्क में है, जो त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकता है। परिणाम स्वरूप हमें स्किन में खुजली, रैशेज, जलन आदि महसूस और दिखाई देने लगते हैं। कई बार तो इस वजह से धब्बे, पित्ती और त्वचा में सूजन तक आ जाती है। [1]
स्किन एलर्जी का उपचार- Skin Allergy Treatments In Hindi

डॉक्टरी उपचार एलर्जी को देखने के बाद तय किया जाता है। ऐसे लोग जिनकी त्वचा ड्राई है, उन्हें एक अच्छे मॉइश्चराइजर की जरूरत भी होती है।

एग्जिमा या पित्ती : एलर्जी कितनी है, उस हिसाब से दवाइयां दी जाती हैं। ज्यादातर स्किन स्पेशलिस्ट ऐसी एलर्जी में क्रीम लगाने की सलाह देते हैं। इसे सीधे त्वचा पर लगाया जाता है। साथ ही कुछ ओरल टेबलेट भी दी जाती हैं, जो एलर्जी में आराम पहुंचाती हैं।
फंगल इन्फेक्शन : रिंगवॉर्म या अन्य फंगल इन्फेक्शन में एंटीफंगल ट्रीटमेंट किया जाता है। इसमें भी शैंपू और क्रीम लगाने के लिए दी जाती है। इन्फेक्शन बहुत ज्यादा होने पर कुछ टेबलेट दी जाती हैं। जैसे- टर्बिनाफाइन (Terbinafine) और लैमिसिल (Lamisil) को आमतौर पर यूज किया जाता है।
कीड़े के काटने या डंक मारने की स्थिति में : कई बार इस स्थिति में भी घाव वाली जगह पर एलर्जी हो जाती है। तब कीट रेपलेंट का उपयोग किया जाता है और घाव को ढककर रखा जाता है।

स्किन एलर्जी से बचाव के उपाय -Prevention Of Skin Allergy In Hindi

अगर आप जानते हैं कि किन खास चीजों से आपको एलर्जी हो सकती है, तो उनसे दूर रहने की कोशिश करें।यह थोड़ा अजीब तो है, लेकिन कई बार आपको एलर्जी से बचाव मिलता है।
एलर्जी से परेशान लोगों को ठंडे पानी से नहाना चाहिए। नहाने के बाद शरीर को अच्छे से सूखने देना चाहिए और उसके बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करना चाहिए।
अगर आप बार-बार एलर्जी से पीड़ित होते हैं तो एक अच्छी एंटी इचिंग क्रीम को साथ में जरूर रखें। बहुत ज्यादा खुजली होने पर यह आराम पहुंचाती है।
बहुत टाइट कपड़े पहनने से बचें। इनकी वजह से रैशेज के चांस बढ़ जाते हैं। ढीले कपड़े पहनें और ऐसा फैब्रिक चुनें, जिससे हवा आर-पार होती हो। जैसे- कॉटन।

स्किन एलर्जी की दवा -Medicine For Skin Allergy

हर प्रकार की स्किन एलर्जी के लिए अलग-अलग दवाएं हैं। डॉक्टर एलर्जी का परीक्षण और ब्लड टेस्ट करने के बाद दवाओं का कोर्स शुरू करते हैं। यह क्रीम और टेबलेट बेस में होती हैं। लेकिन एलर्जी में कुछ कॉमन दवाएं भी इस्तेमाल की जाती हैं। ये हैं-

हाइड्रोकोर्टिसोन क्रीम
मलहम जैसे कैलेमाइन लोशन
एंटिहिस्टामाइन्स
बेक्लोमीथासोन (स्टेरॉयड क्रीम)।
Cetirizine (एंटीहिस्टामाइन)।
क्रॉमोलिन (मास्ट सेल स्टेबलाइजर)।
साइप्रोहेप्टाडिन (एंटीहिस्टामाइन)।
डेसोरलाटाडाइन (एंटीहिस्टामाइन)।
डीफेनहाइड्रामाइन (एंटीहिस्टामाइन)।
डुपिलुम्ब (बायोलॉजिक, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी)।
फ्लूटिकसोन प्रोपियोनेट (स्टेरॉयड क्रीम)।
Fexofenadine (एंटीहिस्टामाइन)।
हाइड्रोक्सीज़ीन (एंटीहिस्टामाइन)।
केटोतिफेन (मास्ट सेल स्टेबलाइज़र-एंटीहिस्टामाइन)।
लेवोसेटिरिज़िन (एंटीहिस्टामाइन)।
लोरैटैडाइन (एंटीहिस्टामाइन)।

इनमें से किसी के भी इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info