healthplanet.net

Posted on

रोजाना खाते हैं सोयाबीन तो हो सकते हैं ये 3 बड़े नुकसान,बच्चों और पुरुषों के लिए तो और भी नुकसानदायक है सोयाबीन

Side Effects Of Soy: सोयाबीन एक पॉवरफुल फूड है और प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत है। विशेषकर,वीगन या शाकाहारी डाइट लेने वाले लोगों के लिए प्रोटीन की डेली खुराक लेने के लिए सोयाबीन का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। सोयाबीन एक प्रकार की दाल है जिसकी प्रोसेसिंग करने के बाद सॉय प्रोटीन (soy protein), सॉय मिल्क (soy milk) और सॉय फाइबर (soy fiber) और सोया बड़ियां (soy nuggets) बनायी जाती हैं।

सोयाबीन में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है और इसका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल (high cholesterol), हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure), हार्ट डिज़िज़ेज़ ( heart disease), डायबिटीज (diabetes) और प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (premenstrual syndrome) जैसी बीमारियों से बचाव के लिए इसके सेवन की सलाह दी जाती हैं। लेकिन, इतने फायदों के बावजूद सोयाबीन का सेवन हर स्थिति में या हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं है। इस लेख में पढ़ें सोयाबीन के सेवन की वजह से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में। (Side Effects Of Soy In Hindi)
सोयाबीन खाने से होने वाले नुकसान (Side Effects Of Soy)
हार्मोन्स का स्तर बिगड़ सकता है

सोयाबीन का बहुत अधिक सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल बिगड़ने की स्थिति बन सकती है। कुछ स्टडीज के अनुसार, पुरुषों पर किए गए एक सर्वे में यह पाया गया कि सोया का सेवन करने वाले लोगों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल 19 फीसदी तक कम हो सकता है।इसके अलावा पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी असर पड़ता है और इसीलिए, पुरुषों को सोया का सेवन सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।

थायराइड का खतरा

कुछ स्टडीज में ऐसा देखा गया है कि सोया प्रॉडक्ट्स का अधिक सेवन करने से आपके लिए हाइपरथाइरोइडज्म का रिस्क बढ़ सकता है। थायराइड ग्लैंड के प्रभावित होने से लोगों को गॉइटर (Goiter) और ऑटोइम्यून थायराइड (Autoimmune Thyroid) जैसी बीमारियां भी होने का डर बढ़ सकता है। इसी तरह सोया का सेवन करने से थायराइड के इलाज के दौरान दी जाने वाली दवाइयों को भी ठीक तरीके से काम नहीं करने देतीं। जिससे थायराइड के लक्षणों(symptoms of Thyroid) से लम्बे समय तक आराम नहीं मिल पाता।

एलर्जिक रिएक्शन्स

सोयाबीनखाने का एक बड़ा नुकसान यह भी है कि इसके सेवन से कई प्रकार के एलर्जिक रिएक्शन्स हो सकते हैं। विशेषकर बच्चों को सोयाबीन खिलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उनमें एलर्जिक रिएक्शन का खतरा अधिक होता है। कुछ मामलों में एलर्जी जल्दी कम हो जाती है तो वहीं कुछ के लिए यह हमेशा की समस्या बन सकती है। सोयाबीन से होने वाले एलर्जिक रिएक्शन्स में ये समस्याएं प्रमुख हैं-

एक्जिमा या स्किन पर खुजली
डायरिया
मुंह में झनझनाहट
उल्टी और मतली

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info