healthplanet.net

Posted on

क्‍या रात में केला खाना सेफ है? जानिए क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स

सर्दियों में रात के समय केला खाना चाहिए या नहीं.?

केला सेहत के लिए फायदेमंद होता है. शरीर को पोषण देने के लिए केले में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम और ऊर्जा होती है. वजन कम करने वालों के लिए केला लाभदायक होता है. केले में हेल्दी फाइबर होता है, जो भूख कंट्रोल करने का काम करता है. पाचन तंत्र को बेहतर रखने के लिए भी केला फायदेमंद होता है. शरीर को तुरंत एनर्जी देने के लिए भी केला सुपरफूड जैसा होता है. केले में पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर करता है. रोजाना केले के सेवन से पाचन तंत्र के साथ मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर होता है. बेहतर मेटाबॉलिक रेट मोटापा से बचाने वाला होता है. डाइट एक्सपर्ट मानते हैं केले में शरीर को पोषण देने के लिए पर्याप्त पोषक तत्व होते हैं. केले के सेवन से मीठा खाने की लत से भी छुटकारा मिलता है. वेट लॉस डाइट प्लान में केले का सेवन फायदे मंद होता है.

केले से मिलने वाले इतने फायदे हैं. लेकिन सवाल अब भी वही है कि रात के समय केले का सेवन करना चाहिए या नहीं? इस बारे में अलग-अलग राय आपको मिल सकती है. लेकिन हम यहां पर कुछ एक्सपर्ट्स की राय बताना चाहते हैं. अगर आप रात में केला खाते हैं, तो सर्दियों में खाना चाहिए या नहीं इसके बारे में जानकारी जरूर रखनी चाहिए.
रात में केला खाना चाहिए या नहीं? 

डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि "रात में केला खाना खतरनाक तो नहीं है लेकिन रात में केला खाने से बचना चाहिए. क्योंकि सर्दियों में रात के समय केला खाने से सर्दी-जुकाम और बलगम वाली खांसी की परेशानी हो सकती है. रात के समय सोने से पहले केला खाने से नींद की परेशानी हो सकती है. केला पचने में समय लेता है ऐसा में रात के समय भारी खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए."

जो लोग बार-बार सर्दी-जुकाम या कॉमन कोल्ड के शिकार होते रहते हैं, उनको भी रात के समय केला खाने से बचना चाहिए. संक्रमण की समस्या सर्दियों में बहुत ज्यादा होती है. ऐसे में रात के समय केले के सेवन से बचाना चाहिए. रात में शरीर को बहुत कम ऊर्जा की जरूरत होती है. केले में बहुत अधिक ऊर्जा और पोषक तत्व होते हैं, ऐसे में रात के समय केले का सेवन करने से बचाना चाहिए. ऐसे में सवाल यह उठता है कि तो क्या रात में केले का सेवन नहीं करना चाहिए.?

कुछ डाइट एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर आपको कोई बीमारी नहीं तो आप कोई भी फल किसी भी समय खा सकते हैं. यहां तक की केले का सेवन भी रात में कर सकते हैं. लेकिन इसके बारे आयुर्वेद कहता है कि केले में कफ बनाने के गुण होते हैं. इसकी वजह से सर्दियों में रात के समय केले का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है.

तो केला कब खाना चाहिए.? When should you eat banana..

इस बारे में आयुर्वेद और डाइट एक्सपर्ट्स की राय है कि केले में फाइबर और कैल्शियम के साथ पोटेशियम की मात्रा होती है. सुबह के नाश्ते में केले का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. सुबह नाश्ते में केले का सेवन करने से शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जा मिलती है. इसके अलावा शरीर को जरूरी पोषण भी केला देता है. रात में सोने से पहले मीठे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसे में ठीक यह रहता है कि आप रात में सोने से पहले केले का सेवन न करें. केले का सही फायदा पाने के लिए केला सुबह के नाश्ते में या दोपहर के भोजन में लेना चाहिए.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info