healthplanet.net

Posted on

सोते वक्त बच्चों को झटके क्यों आते हैं-

1. सोते वक्त अगर आपका बच्चा हिलता या झटके खाता है तो इसके पीछे सबसे पहला कारण अविकसित मस्तिष्क या नसों का विकास हो सकता है जो , पूरी तरह से नॉर्मल है। इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

2. कभी-कभी बच्चे सोते वक्त झटकों का अनभव इसलिए भी करते हैं क्योंकि वे कच्ची नींद में होते हैं। बच्चों की नींद पूरी न होने पर उनकी आंखे खुली रहती है और वे अपने पैर हाथ हिलाते हैं। ऐसे में बच्चों को अच्छे से शांत जगह पर सुलाना बहुत जरूरी है। अच्छी नींद न होने पर उनका विकास अच्छे से नहीं हो सकता है।

3. इसके अलावा मांसपेशियों की ऐंठन या दर्द के कारण भी बच्चों के झटके आते हैं। इसके लिए उनके शरीर और चेहरे की अच्छे से मालिश करें क्योंकि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए मालिश बेहद फायदेमंद होती है।

4. झटकों का एक कारण थकान और तेज आवाज से भी हो सकता है। इससे बच्चा अपने हाथ-पैर, पीठ और कंधे हिलाने लगता है।बच्चों को हमेशा शांत कमरे या जगह पर सुलाने की कोशिश करें। इसके अलावा थकान के लिए जैसा कि हमने बताया कि मालिश सबसे अच्छा उपाय है। उसे जरूर अपनाएं।

5. इसके अलावा अगर मां गर्भावस्था के दौरान अधिक कैफीन का सेवन करती है तो उस स्थिति में बच्चे को सोने के दौरान ऐसी हरकतें करते हैं।

6. एक अन्य कारण रैपिड आई मूवमेट(आरईएम) का सेंसरिमोटर विकास से भी जुड़ा हुआ है, जिसमें सोते वक्त बच्चे अपने शरीर को हिलाते हैं। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि विकास के दौरान बच्चों का शरीर उन्हें अंगों के काम के बारे में सिखाता है इसलिए भी ये हरकते होती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info