Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Rock Salt Health Benefits: सेंधा नमक का पानी पीने के ये 6 स्वास्थ्य लाभ जानतें हैं आप?
Health Benefits of Rock Salt Water in Hindi: सेंधा नमक स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है. इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में बहुत से लोग जानते भी हैं. आज हम आपको बता रहे हैं सेंधा नमक के पानी से जुड़े 6 स्वास्थ्य लाभ.
सेंधा नमक
Health Benefits of Rock Salt Water in Hindi: नमक के बिना किसी भी खाने में स्वाद नहीं आता. नमक हमारे खानपान का अभिन्न हिस्सा है. आमतौर पर हम खाने में सफेद नमक का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन सफेद नमक को स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता. इसके अलावा सेंधा नमक, गुलाबी नमक और काला नमक का भी सेवन किया जाता है. आमतौर पर सफेद नमक की जगह बाकी सभी को स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है. इस लेख में हम खासतौर पर सेंधा नमक (Rock Salt) की बात करेंगे. सेंधा नमक के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बहुत से लोग जानते भी हैं, लेकिन ज्यादातर लोग व्रत-त्योहार में ही इसका सेवन करते हैं.
खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल अलग बात है, लेकिन सेंधा नमक का पानी पीने से भी कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. कोई भी स्वास्थ्य वर्धक या स्वास्थ्य के लिए अच्छी चीज का सेवन भी नियंत्रित रूप से ही किया जाना चाहिए. यही बात सेंधा नमक पर भी लागू होती है. सेधा नमक के पानी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से बात कर लें.
पाचन में सुधार करता है
अगर आप कब्ज (Constipation), पेट में गैस, अपच, पेट फूलना (Bloating), उल्टी-दस्त (Vomiting and Loose Motion) और पेट दर्द (Stomach Pain) जैसी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं तो सेंधा नमक का पानी आपके लिए रामबाण इलाज साबित हो सकता है. सुबह खाली पेट सेंधा नमक का पानी पीने से पाचन संबंधी कई समस्याओं में लाभ मिलता है और आपका पाचन तंत्र भी सुधर जाता है.
गले की खराश होगी दूर
अगर आपके गले में खराश है और गले में दर्द हो रहा है तो सेंधा नमक का पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए, ऐसा करने से गले की खराब में जल्द से जल्द राहत मिल सकती है. यही नहीं आप सेंधा नमक के पानी से गरारे भी कर सकते हैं.
सोडियम की कमी नहीं होती
शरीर में किसी भी खनिज का स्तर अधिक या कम होना नुकसानदायक हो सकता है. अधिक सोडियम के नुकसान आपने सुने होंगे, लेकिन सोडियम कम होना भी नुकसानदायक होता है. अगर आपके शरीर में सोडियम की कमी हो गई है तो सेंधा नमक का पानी पीने से सोडियम के स्तर को सामान्य रखा जा सकता है.
मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा
नमक का सेवन कम करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ सकता है. शरीर में ज्यादा समय तक नमक और इलेक्ट्रोलाइट्स के सुंतलन में गड़बड़ी की स्थिति में मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द की दिक्कत हो सकती है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको सेंधा नमक के पानी का सेवन करना चाहिए.
पोषक तत्वों का खजाना
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि सेंधा नमक में सफेद नमक की तुलना में कई पोषक तत्व होते हैं. सेंधा नमक में जिंक, आयरन, मैंगनीज जैसे कई खनिज होते हैं. सेंधा नमक शरीर को जरूरी पोषण देता है और कई तरह की बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है.
शरीर को डिटॉक्स करता है सेंधा नमक
सेंधा नमक का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी (Dehydration) नहीं होती. सेंधा नमक का पानी पीने से शरीर में जमा गंदगी व टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, यह शरीर को प्राकृतिक तौर पर डिटॉक्स करने के लिए जाना जाता है. इसका असर आपकी त्वचा की चमक पर भी पड़ता है.
| --------------------------- | --------------------------- |