Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
शरीर में सूजन को कम करने में काली मिर्च है फायदेमंद, ये चीजें भी देंगी राहत
सूजन के लिए होम रेमेडीज
Foods For Inflammation : शरीर में सूजन होने के कई कारण हो सकते हैं. दिल से जुड़ी बीमारियां, किडनी की प्रॉब्लम, हॉर्मोनल इम्बैलेंस, मोटापा, कैंसर और स्टेरॉयड युक्त दवाओं के अधिक सेवन की वजह से भी शरीर में सूजन की समस्या होना आम है. दवाइयों और मेडिकेशन के अलावा अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी शरीर मे सूजन हो जाती हैं. थायरॉइड भी सूजन होने का एक बड़ा कारण है इसमें पूरे शरीर में सूजन हो जाती है, जो दिखने में मोटापे जैसा लग सकती है. इसलिए लोग शरीर की सूजन को कम करने के लिए कई दवाइयों, घरेलू उपचारो और फिजिशियन की हेल्प लेते हैं. आज हम आपको बताएंगे सूजन से छुटकारा पाने के लिए आप घर में क्या उपचार कर सकते हैं. आइए जानते हैं.
शरीर की सूजन कम करने के लिए अपनाएं ये होम रेमेडीज :
हल्दी :
हेल्थ डॉट कॉम के मुताबिक हल्दी शरीर में होने वाली एलर्जी को कम करने में बहुत सहायक होती है. हल्दी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो इंफ्लेमेशन को कम करते हैं. हल्दी को खाने से बॉडी की इम्यूनिटी मजबूत होती है. काली मिर्च के साथ सेवन करने से बॉडी को ज्यादा लाभ मिलता है.
सैल्मन फिश :
सैल्मन फिश एलर्जी के लक्षणों को कम करता है. सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी फैटी फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड के जरिए शरीर में एलर्जी और सूजन से लड़ती हैं. जिसे खाने से बॉडी की सूजन कम होती है.
काली मिर्च:
जिन लोगों की त्वचा में सूजन, जोड़ों में सूजन या शरीर के किसी अन्य हिस्से में सूजन होती है तो ऐसे में आप काली मिर्च काफी लाभदायक हो सकती है,काली मिर्च में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करता है और शरीर को स्वस्थ बनाता है.
टमाटर :
टमाटर को विटामिन C का एक अच्छा सोर्स मना जाता है, टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन एक एंटीऑक्सीडेंट कंपाउड होता है जो इंफ्लेमेशन को कम करता है और बॉडी में एलर्जी और सूजन नहीं होने देता है.
अदरक :
अदरक में कुछ ऐसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो शरीर में होने वाली सूजन को रोकते हैं,अगर इसे आप रोज़ लेते है तो ये आपके डाइजेशन को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है.
| --------------------------- | --------------------------- |