Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गले में खुजली या बहुत ज्यादा खराश होने पर इन 5 नुस्खों का करें प्रयोग, जानिए ऐसी स्थिति में कब जाना चाहिए
मौसम चाहे कोई भी क्यों ना हो, लेकिन गले में खुजली की समस्या कभी भी किसी को भी हो सकती है. गले में खुजली या खराश की समस्या ज्यादातर लोगों को कभी ना कभी तो जरूर महसूस हुई होगी. देखा जाए तो इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है. एक्सपर्ट्स की मानें तो गले में खुजली होना किसी तरह की एलर्जी या इन्फेक्शन का संकेत हो सकती है. इसके अलावा गले में खुजली के और भी कारण होते हैं जैसे स्मोकिंग और ड्रिंकिंग, ज्यादा देर तक बात करना या पानी की कमी. अगर किसी व्यक्ति के गले में खुजली है तो उसे गले में दर्द भी महसूस हो सकता है. इस समस्या को घरेलू नुस्खों की मदद से ठीक किया जा सकता है. वो कैसे, आइये जानते हैं.
गले में खुजली या खराश के घरेलू नुस्खे
1. कफ ड्रॉप्स और कैंडी
गले में खुजली या फिर खराश होने पर कुछ भी निगल पाना मुश्किल होता है.कफ ड्रॉप्स का इस्तेमाल ऐसे में काफी लोगों ने किया होगा. जिससे राहत भी मिली होगी. लेकिन हार्ड कैंडी कफ ड्रॉप्स से ज्यादा बेहतर हो सकती है. इससे गले में खुजली कम होती है. इससे प्रभावित क्षेत्र हाइड्रेट रहता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो इससे खांसी बढ़ने के चांसेस कम हो जाते हैं.
2. गर्म सूप और चाय
गले को ठीक रखना है तो उसे हाइड्रेट रखना भी बेहद जरूरी है. जब भी गले में खुजली या खराश की समस्या हो तो अपनी डाईट में ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों को शामिल करें. इसमें गर्म सूप और चाय सबसे ज्यादा फायदेमंद है. ये गले को साफ़ रखने में मदद करते हैं और गले की खुजली को भी रोकते हैं. एक ही समय में गले को आराम और हाइड्रेट रखना है तो गर्म सूप और चाय से बेहतर कुछ भी नहीं है.
3. मददगार है ह्यूमिडिफ़ायर
किसी तरह की एलर्जी या फिर इन्फेक्शन की वजह से गले में खराश की समस्या होती है. इस समस्या को कम करने में ह्यूमिडिफायर अच्छी मदद करता है. आप जितनी सांस लेते हैं, हवा में नमी बढ़ने के कारण उतना ही गला सूखने लगता है. ह्यूमिडिफायर गले के पिछले हिस्से को हाइड्रेट रखता है और खराश से भी बचाता है. आप चाहें तो ढेर सारी स्टीम और गर्म पानी से नहा सकते हैं.
4. आइस चिप्स और कोल्ड ड्रिंक
एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्म चीजें गले की खराश को कम करने में मदद करती हैं. लेकिन इस समस्या से उतनी ही मदद ठंडी चीजें भी करती हैं. ठंडी चीजों में आइस चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स पीने से गले को सुन्न करने में मदद मिलती है. इससे गला हाइड्रेट भी रहता है, और खुजली और दर्द कम होता है.
5. नमक के पानी से गरारे
नमक के पानी में बैक्टीरिया या वायरस को मारने की शक्ति होती है. इससे गले की खुजली या खराश कम होती है. एक ग्लास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर हर रोज दिन में कम से कम दो गरारे करना फायदेमंद है. इसकी गर्माहट गले की खुजली को कम करती है. साथ ही नमक बलगम के निर्माण को कम करता है.
कब पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत
अगर गले में खुजली लगातार जारी है.
गले के पिछले हिस्से में सफ़ेद या लाल धब्बे दिखाई दे.
अगर गले का पिछला हिस्सा सूजा हुआ महसूस हो.
स्ट्रेप थ्रोट नाम का वायरस खतरनाक हो सकता है.
स्ट्रेप थ्रोट होने पर एंटीबायोटिक दवा जरुर लें.
गले में खराश या खुजली की समस्या होने पर कुछ भी निगले में परेशानी होती है. ये समस्या अपने आप दूर नहीं होती. कभी कभी गले में खुजली की समस्या काफी ज्यादा गम्भीर रूप ले सकती है. स्ट्रेप थ्रोट सबसे ज्यादा परेशानी का सबब बन जाते हैं. डॉक्टर की सलाह इसमें अच्छी मदद कर सकती है. साथ ही घरेलू उपाय भी गले की खराश को कम करने के लिए मददगार हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |