Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Yoga Benefits : ये 5 कारण साबित करते हैं कि आपके लिए सुबह की शुरुआत का सबसे अच्छा तरीका है योग
जब आप सुबह के पहले दो घंटे के बीच योगाभ्यास करती हैं, तो इससे न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य को फायदा मिलता है, बल्कि आपका फोकस भी बढ़ता है।
योग आपके शरीर,आत्मा और दिमाग तीनों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह आज से नहीं बल्कि हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। नियमित योग अभ्यास करने से सिर्फ आपका शरीर बीमारियों से दूर रहकर स्वस्थ नहीं होता, बल्कि इससे आपके दिमाग और आत्मा का भी शुद्धिकरण होता है। हालांकि सुबह योग करना विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। अपने दिन की शुरुआत योग से करें और देखें कि यह आपके जीवन में क्या बदलाव ला सकता है।
1 यह हमारी पहली सांस को पुन: चक्रित करता है
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ ओबेसिटी की रिसर्च के मुताबिक, दिन की पहली सांस सबसे शक्तिशाली होती है, जो पूरा दिन बनाने, जीने और आनंद लेने की छिपी क्षमता से भरी होती है। यदि आप यह सोचकर जागते हैं, “मेरा दिन व्यस्त है,” या “मैं आज अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूँ,” तो बस अपनी आँखें बंद करें, पलटें, एक गहरी सांस लें और फिर से उठें।
जागने के घंटे यह निश्चित करते हैं कि हमारा दिन कैसे रहेगा है। अपने दिन के पहले घंटे का इस्तेमाल अपने आपको एक्टिव करने में करें जिससे आपके दिन के शेष घंटे सार्थक रूप से प्रयोग हों।
2 योग का अभ्यास करने से शरीर किक-स्टार्ट होता है
जब हम जागते हैं, तो हमारा शरीर ठंडा और अधिक आराम स्थिति में होता है। जब हम योग का अभ्यास करते हैं, तो शरीर को गर्म किया जाता है और यह ऊर्जा शक्ति केंद्र में बदल जाता है। मन आंतरिक ज्ञान की शुरुआत करने और मानसिक दृढ़ता की शक्ति को मुक्त करने के लिए एक्टिव होता है।
3 ह्रदय रोग से बचाव
आप सभी जानते होंगे की ह्रदय सबसे नाजुक जगह होने के साथ-साथ सबसे महत्वपूर्ण स्थान भी होता है और असंतुलित दिनचर्या या गलत खानपान की वजह से कई तरह के अलग-अलग ह्रदय रोग होने का खतरा बना रहता है और ह्रदय से सम्बंधित कई प्रकार के रोग जानलेवा भी हो सकते है। ऐसे में आप सुबह योग अभ्यास कर के कई प्रकार के जानलेवा रोग से खुद का बचाव कर सकते है और कई प्रकार की बीमारियों से भी छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।
4 दिमाग रहता है एक्टिव
एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, जब हम सुबह सो कर उठते है तो हमारा शरीर और मस्तिष्क सक्रिय नहीं होते हैं और जब हम सुबह योग का नियमित अभ्यास करते हैं तो हमारा दिमाग अधिक सक्रिय रहता है गुस्सा शांत रहता है। हम अपने कार्य को अधिक क्रेटिव ढंग से करते हैं।
5 बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
हमारे स्वास्थ्य के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत जरूरी होती है यह आपके शरीर में रोगो से लड़ने में मददगार होती है और आपको कई प्रकार के अलग-अलग रोगों से बचाकर रखती है।
यह बीमार और स्वास्थ्य दोनों प्रकार के व्यक्तियों के लिए बहुत ही लाभदायक होती है इसलिए आप अपने शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योग करना शुरू कर सकते है इससे बहुत ही कम वक़्त में बहुत अच्छे रिजल्ट आपको मिलने शुरू हो जाते है।
| --------------------------- | --------------------------- |