Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सुबह खाली पेट जी मिचलाने के हो सकते हैं ये 6 कारण, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
सुबह उठकर या खाली पेट जी मिचलाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में इसके बचाव के बारे में जानना भी जरूरी है। जानें एक्सपर्ट से...
अकसर व्यक्ति को सुबह के समय जब वह खाली पेट होता है तो जी मिचलाने या उल्टी आने जैसा अनुभव महसूस होता है। इस समस्या के कारण उसे काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित होते हैं। आमतौर पर सुबह के समय या खाली पेट गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को जी मिचलाने या उल्टी आने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन आम लोगों में ऐस लक्षण दिखाई देने के पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सुबह के वक्त जी मिचलाने या उल्टी आने के पीछे क्या कारण छिपे हो सकते हैं। इसके लिए हमने के अग्रवाल होम्यो क्लीनिक दिल्ली के होम्योपैथिक एक्सपर्ट पंकज अग्रवाल से इनपुट्स मांगे हैं।
खाली पेट जी मिचलाने के कारण
1 - तनाव के कारण
जब व्यक्ति तनाव में होता है तो खाली पेट उसका जी मिचलाने लगता है। हालांकि ऐसा सबके साथ नहीं होता। लेकिन कुछ परिस्थितियों में व्यक्ति चिंता और तनाव के कारण मतली की समस्या जी मिचलाने की समस्या आदि का सामना करना पड़ा सकता है। वहीं जब व्यक्ति का तनाव बढ़ने लगता है स्थिति और गंभीर हो सकती है।
2 - शरीर में पानी की कमी
अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाने पर व्यक्ति को कई लक्षणों का सामना करना पड़ता है। उन्हीं लक्षणों में से एक है खाली पेट जी मिचलाना। जी हां, जो व्यक्ति शाम के बाद पानी का सेवन नहीं करता तो अगले दिन सुबह उठकर खाली पेट उसे मतली या जी मिचलाने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
3 - माइग्रेन के कारण
कुछ लोगों को सुबह उठकर सिर दर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है, जिसके लक्षणों में खाली पेट जी मिचलाना भी शामिल है। हालांकि माइग्रेन सिर दर्द का ही एक गंभीर रूप होता है। ऐसे में इस स्थिति के बढ़ने पर व्यक्ति की जी मिचलाने की समस्या भी बढ़ सकती है।
4 - गैस्ट्रोपैरेसिस की समस्या
जिस व्यक्ति को गैस्ट्रोपैरेसिस की समस्या होती है यानि पाचन से संबंधित समस्या होती है तब भी खाली पेट जी मिचलाने, मतली आने या उल्टी जैसा महसूस करने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इस समस्या में पेट की मांसपेशियां अपना काम ठीक प्रकार से नहीं कर पाती हैं, जिसके कारण पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है।
5 - थकान के कारण
आमतौर पर जो व्यक्ति पर्याप्त नींद नहीं ले पाता है या जिस व्यक्ति को अनिद्रा की समस्या होती है। वह खाली पेट जी मचलाने जैसी समस्या का भी सामना कर सकता है। इसके पीछे कारण होता है थकान। पूरी नींद ना हो पाने पर भी व्यक्ति थकान महसूस करता है, जिसके कारण लक्षण नजर आ सकते हैं।
6 - एसिड रिफ्लक्स के कारण
जो लोग रात को खाना खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं। उनके शरीर में कभी-कभी पेट का एसिड गले तक पहुंच जाता है, जिसके कारण अगले दिन जब सोकर उठते हैं तो जी मचलाने की समस्या का सामना कर सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों को रात को सोने से तकरीबन 3 से 4 घंटे पहले खाना खाना चाहिए।
खाली पेट जी मिचलाने की समस्या से बचाव
ऊपर बताए गए कारणों के आधार पर व्यक्ति खाली पेट जी मिचलाने की समस्या से निम्न तरीकों से बचाव कर सकता है-
1 - शरीर को हाइड्रेट रखना यानी व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए, जिससे उसके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या ना हो।
2 - रात को सोने से पहले व्यक्ति को नाइट वॉक करनी जरूरी है। इससे पाचन क्रिया बेहतर तरीके से अपना काम कर सकती है।
3 - रात को सोने से तकरीबन 3 से 4 घंटे पहले डिनर करना चाहिए।
4 - यदि व्यक्ति को किसी प्रकार का तनाव है तो उसे कम करने के लिए वह किसी एक्सपर्ट की मदद ले सकता है या अपनी दिनचर्या में ऐसी चीजों को जोड़े, जिससे उसे खुशी मिले।
5 - डाइट को संतुलित रखें।
6 - जंक फूड आदि का सेवन ना करें।
7 - धूम्रपान या शराब का सेवन ना करें।
8 - खाने के समय का निर्धारित करें।
| --------------------------- | --------------------------- |