Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
भीगे चने खाने से सेहत को मिल सकते हैं ये 6 फायदे, रोज सुबह खाली पेट करें सेवन
Soaked Chana Benefits in Hindi: भीगे चने खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जानें, भीगे चने के फायदे-
Soaked Chana Benefits in Hindi: काले चने का सेवन अधिकतर लोग किसी-न-किसी तरीके से करते ही हैं। कई लोग काले चने की दाल बनाकर खाते हैं, तो कुछ लोग चने को रोस्ट करके खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग चने उबालकर खाते हैं। इसके अलावा चने को भिगोकर भी खाया जा सकता है। भिगोए हुए चने खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। चने में प्रोटीन, फाइबर, एनर्जी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोस्फॉरस, जिंक, कॉपर, विटामिन बी3 और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा चने में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना भीगे हुए चने खाएंगे, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। भीगे हुए चने खाने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, भीगे चने खाने के फायदे क्या हैं? या फिर भीगे चने खाने के लाभ क्या है? (Soaked Chana Benefits in Hindi)
soaked chana for stomach
भीगे चने खाने के फायदे- Soaked Chickpeas Benefits in Hindi
1. पाचन में सुधार करे
पाचन को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना भीगे हुए चने खा सकते हैं। दरअसल, चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर आंतों और पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है, पेट से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान होता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या यानी गैस, कब्ज या अपच है, तो आप भीगे हुए चने खा सकते हैं। गैस से छुटकारा पाने के लिए आप भीगे हुए चने में नींबू का रस, जीरा का पाउडर छिड़क सकते हैं।
2. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
भीगे चने खाने से आपका हार्ट हेल्थ में भी सुधार हो सकता है। चने में एंटीऑक्सीडेंट्स एंथोसायनिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हृदय और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा चने में मौजूद पोटैशियम, फोलेट और मैग्नीशियम भी हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आपको हृदय रोग है, तो भीगे चने का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
3. वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रोजाना खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन कर सकते हैं। चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप रोजाना सुबह भीगे हुए चने खाएंगे, तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। इससे आप ओवरइटिंग करने से बचेंगे और आपका वजन कंट्रोल में रहेगा। भीगे हुए चने को आप नाश्ते में खा सकते हैं। इससे आपको बार-बार खाने की इच्छा कम हो जाएगी।
4. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे
भीगे चने खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रण में रह सकता है। काले चने में फाइबर अधिक होता है, ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। अगर आप रोजाना भीगे हुए चने खाएंगे, तो आपका ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने में मदद मिल सकती है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हो तो चने को तेल में भूनकर खाने से बचना चाहिए।
5. खून की कमी दूर करे
चने में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती है। अगर आप रोजाना भीगे हुए चने खाएंगे, तो आपक एनीमिया की समस्या से बच सकते हैं। क्योंकि चने में आयरन अधिक होता है। आयरन रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है। अगर आप रोजाना भीगे हुए चने खाएंगे, तो आप दिन पर ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
6. महिलाओं के लिए लाभकारी भीगे चने
भीगे चने खाना महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। दरअसल, चने में सैपोनिन्स नामक फाइटोन्यूट्रिएंट्स होता है, जो स्तर कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। इसके साथ ही भीगे चने खाने से ऑस्टियोपोरोसिस को भी रोकने में मदद मिल सकती है। भीगे चने खाने से मेनोपॉज के बाद के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिल सकती है। महिलाएं अपनी समस्याओं को कम करने के लिए चने को देसी घी में भूनकर खा सकती हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |