Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Health Tips: सुबह खाली पेट अजवाइन पानी पीने के हैं कई फायदें
Health Tips: सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से आपको कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह पेट से जुड़ी बीमारी को भी दूर रखने में मदद करता है। अजवाइन के पानी में एंटी-आक्सीडेंट्स होते हैं।
Health Tips: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से आपको कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह पेट से जुड़ी बीमारी को भी दूर रखने में मदद करता है। अजवाइन के पानी में एंटी-आक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। इसे रोजाना पीने से बाडी का मेटाबालिज्म बढ़ता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इसलिए सभी को सुबह खाली पेट अजवाइन पानी का सेवन करना चाहिए और निरोगी रहना चाहिए।
यह है अजवाइन पानी पीले के फायदें
पेट से जुड़ी समस्याएं होती हैं दूर
पेट से जुड़ी कई समस्याओं में अजवाइन का पानी फायदा पहुंचाता है। अजवाइन का पानी दिन में दो बार पीने से डायरिया जैसी बीमारियां दूर होती हैं। डिलिवरी के बाद अक्सर महिलाओं को डाइजेशन से जुड़ी दिक्कत आती है। ऐसे में अजवाइन का पानी फायदेमंद साबित होता है। ये पेट दर्द, अपच और कब्ज जैसी बीमारियों को दूर कर राहत देता है।
सिर दर्द में राहत
सिरदर्द से परेशान हैं तो एक कप अजवाइन का पानी पीएं। इससे सिर दर्द में राहत मिलेगी। रोजाना सोने से पहले एक कप अजवाइन का पानी पीएं। इससे अच्छी नींद आएगी।
दांतों का दर्द दूर होगा
मुंह से जुड़ी बीमारियों में भी यह फायदा पहुंचाता है। अगर आप रोज सुबह इसका पानी पीते हैं, तो ये दांतांे के दर्द और मुंह की बदबू की समस्या दूर करेगा।
हृदय रोगों से बचाव
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अजवाइन का पानी रोजाना पीने से डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। हृदय रोगों से बचाव के लिए भी यह कारगर माना जाता है, इसलिए भी इसका सेवन करना चाहिए।
वजन कम करने में मददगार
अजवाइन का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे मेटाबालिज्म स्ट्रांग होता है और अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अजवाइन का पानी पीना शुरू कर दें, यह आपका वजन को धीरे-धीरे कम करने लगेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |