healthplanet.net

Posted on

Workout से पहले स्ट्रेचिंग करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, फिटनेस के लिए परफेक्ट है ये रूटीन

Stretching Before Workout: फिटनेस के लिए जितना जरूरी वर्कआउट करना है उतना ही जरूरी वर्कआउट से पहले स्ट्रेच करना भी है. आइए जानें शरीर पर इसके क्या-क्या फायदे होते हैं.

Fitness: जिंदगी सचमुच बेहद भागदौड़ भरी हो चुकी है जिस चलते फिटनेस से भी लोग कभी-कभार जानकर या अनजाने में समझौता कर लेते हैं. लोग वर्कआउट तो करना चाहते हैं लेकिन स्ट्रेच करने से कतराते हैं. स्ट्रेचिंग (Stretching) एक तरह से वॉर्मअप है जिसे स्किप करनें में लोगों को कोई बुराई नजर नहीं आती जबकि स्ट्रेचिंग वर्कआउट (Workout) को कही ज्यादा आसान भी बना सकती है जिससे आप आसानी से कठिन एक्सरसाइज (Exercise) को भी कर सकते हैं. इससे एक तरह से आपका शरीर वर्कआउट के लिए तैयार हो जाता है. इसके सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं. आइए जानें वर्कआउट से पहले स्ट्रेच (Stretch) करने के सभी फायदे.

वर्कआउट से पहले स्ट्रेचिंग करने के फायदे | Benefits Of Stretching Before Workout


एक्सरसाइज के लिए शरीर होता है तैयार
स्ट्रेच करने पर शरीर की मसल्स (Muscles) वर्कआउट के लिए तैयार हो जाती हैं. इससे मसल्स खिंचने का डर नहीं रहता. स्ट्रेचिंग से शरीर इंटेस वर्कआउट, वेट लिफ्टिंग और इंटेंस रनिंग के लिए भी तैयार हो जाता है.


स्ट्रेस होता है कम
अगर आप रोजाना वर्कआउट से पहले या बिना वर्कआउट के भी स्ट्रेच करते हैं तो आपका स्ट्रेस यानी तनाव कई हद तक कम हो सकता है. अगर आप एक्सरसाइज नहीं भी करते हैं तो दिमाग शांत करने के लिए कुछ देर स्ट्रेच कर सकते हैं.

मसल्स को मिलता है आराम
बिना स्ट्रेचिंग किए जब आप वर्कआउट करते हैं तो शरीर की मसल्स अचानक खिंचाव महसूस करती हैं. इससे मसल्स पर जोर भी पड़ता है. वहीं, स्ट्रेच करने पर मसल्स हल्कापन महसूस करती हैं जिससे वर्कआउट करते समय भी मसल्स पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता.

ब्लड फ्लो बेहतर होता है
शरीर के ब्लड फ्लो के लिए भी स्ट्रेच करना अच्छा है. आप वर्कआउट नहीं करना चाहते तब भी सेहत (Health) को ठीक रखने के लिए दिन में एकबार स्ट्रेच कर सकते हैं.

बढ़ती है फ्लेक्सीब्लिटी
शरीर की लचकता बढ़ाने में भी स्ट्रेच करना सहायक साबित होता है. कई बार आप वर्कआउट से उतनी लचकता या फ्लेक्सीबिलिटी महसूस नहीं कर पाते जितनी आपको स्ट्रेच से होती है. डांसर या जिमनास्ट भी स्ट्रेच इसी कारण से करते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info