Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
फायदेमंद है सुबह जल्दी उठना, मगर उठे कैसे? तो आपकी मदद के लिए यहां हैं 5 आसान ट्रिक्स
आपने भी अपने माता – पिता को अक्सर कहते हुये सुना होगा कि सुबह जल्दी उठा करो। सुबह जल्दी उठने के कई फायदे होते हैं। हमने ये सब चीज़ें कभी नहीं मानी, लेकिन आजकल सुबह जल्दी उठने के महत्व पर काफी ध्यान दिया जाता है। जल्दी उठना न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए, बल्कि आपके काम के लिए भी अच्छा है। मगर इसके इतने सारे फायदे जानते हुए भी हम में से बहुत सारे लोग सुबह जल्दी नहीं उठ पाते। अगर आपकी समस्या भी यही है, तो आपकी मदद करने के लिए हम यहां हैं। आइए जानें सुबह जल्दी उठने (How to wake up early) के कुछ आसान ट्रिक्स।
सुबह जल्दी उठने से आपको खुद को काफी एनरजाइस्ज्ड (Energized) और प्रॉडक्टिव (Productive) महसूस कर सकते हैं, क्योंकि ये आपकी पूरी बॉडी क्लॉक को सुधार देता है। इसलिए यदि आप भी काफी समय से जल्दी उठने की कोशिश कर रहे हैं और उठ नहीं पा रहे हैं, तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं।
तो चलिये बिना किसी देरी के जान लेते हैं जल्दी उठने के लिए कुछ टिप्स
1 जल्दी सोएं
अपने शरीर को जल्दी सोने के लिए ट्रेन करें। इससे आपको हर सुबह जल्दी उठने में मदद मिल सकती है। इसलिए लोगों को रात में सात से नौ घंटे के बीच सोने का लक्ष्य रखना चाहिए। यदि आप इससे कम सो रहे हैं तो आपको नींद आ सकती है।
2 बेड पर फोन न चलाएं
सोने से लगभग 30 मिनट पहले स्मार्टफोन और लैपटॉप से खुद को अलग कर लें। यह रात की बेहतर नींद में योगदान कर सकता है। द स्लीप जज के अनुसार, स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आपके शरीर के प्राकृतिक मेलाटोनिन के स्तर को बदल सकती है, जिससे सोना मुश्किल हो जाता है। साथ ही यदि आप फोन देखकर सो रही हैं, तो आप खुद को सुबह उठकर थका हुआ महसूस करेंगी।
3 देर रात स्नैकिंग से बचें
सोने से पहले स्नैकिंग हानिकारक है। खाना खाकर सीधा सू जाने से आपको नींद नहीं आएगी। शरीर में गैस या एसिडिटि बनने लगेगी। इसके अलावा यह सीधा मोटापे को बढ़ावा देता है। इससे भी आपके शरीर पर थकान का प्रभाव होगा। आप खुद को सुबह उठकर फ्रेश महसूस नहीं कर पाएंगी।
4 फोन को ऑफ कर दें
सोने से पहले अपना फोन रिंगर बंद कर दें या “स्लीप मोड ऑन करें”। बार – बार बजते हुये फोन के नोटिफिकेशन्स आपको परेशान कर सकते हैं। साथ ही, फोन या सोशल मीडिया पर आने वाली कुछ सूचनाएं आपको आधी रात में जगा सकती हैं। जिससे आपका स्लीप साइकल बाधित हो सकता है।
5 अलार्म लगाएं
रात में ऊपर दिये गए टिप्स का पालन करके सुबह आप 15 मिनट पहले का अलार्म लगाएं। इससे आपकी नींद तुरंत खुल जाएगी। एक – दो दिन आपको थोड़ा सुस्त लग सकता है, लेकिन उसके बाद आपको बॉडी क्लॉक सेट हो जाएगी और फिर आपको आदत पड़ जाएगी।
| --------------------------- | --------------------------- |