Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सुबह खाली पेट बादाम खाने के 7 फायदे और 3 नुकसान- Subah Khali Pet Badam Khane Ke Fayde Aur Nuksan
बादाम (Almonds) एक ड्राई फ्रूट्स (Dry fruits) है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बादाम पोषक तत्वों का भंडार होता है। बादाम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर, ओमेगा 3 फैटी एसिड और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप बादाम का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। साथ ही सुबह खाली पेट बादाम का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। लेकिन हां सुबह खाली पेट 4-5 बादाम से ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट बादाम खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
सुबह खाली पेट बादाम खाने के 7 फायदे और 3 नुकसान
खाली पेट बादाम खाने के फायदे
1- पाचन (Digestion) क्रिया को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए सुबह खाली पेट बादाम का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बादाम में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ-साथ पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।
2- सुबह खाली पेट बादाम का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बादाम में फाइबर, लो कार्बोहाइड्रेट और अनसैचुरेटेड फैट्स मौजूद होता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
3- जिन लोगों को शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होती है, उनको सुबह खाली पेट बादाम का सेवन करना चाहिए, क्योंकि बादाम को ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
4- सुबह खाली पेट बादाम का सेवन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी कई समस्याएं (Skin problems) दूर होती है, साथ ही स्किन भी हेल्दी रहती है।
5- उम्र बढ़ने के साथ-साथ व्यक्ति की याददाश्त (Memory) कमजोर होने लगती है, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट बादाम का सेवन करते हैं, तो यह याददाश्त को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
6- सुबह खाली पेट बादाम का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने के साथ ही साथ हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को भी कम करने में मददगार साबित है। साथ ही इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है।
7- सुबह खाली पेट बादाम का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
खाली पेट बादाम खाने के नुकसान
1- सुबह खाली पेट अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करने से एसिडिटी (Acidity) की शिकायत हो सकती है।
2- बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।
3- गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लिए बिना सुबह खाली पेट बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |