Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हमें कब ठंडा दूध पीना चाहिए और कब गर्म? एक्सपर्ट से जानें दूध पीने का सही समय और तरीका
दूध पीने का सही समय: सोते समय आपको गर्म दूध पीना चाहिए या फिर ठंडा? एक्सपर्ट से जानते हैं दूध कब कैसे पीना चाहिए और इसे पीने के फायदे क्या हैं।
बचपन से दूध हमारी डाइट का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। दूध में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कि कई बार दूसरे खाद्य पदार्थों में नहीं मिलते। पर कई बार आप कैसे दूध पीते हैं और कब दूध पीते हैं इसका शरीर पर अलग-अलग असर होता है। दरअसल, ठंडा दूध और गर्म दूध (Cold Milk or Hot Milk) दोनों ही शरीर में एक अलग भूमिका निभाते हैं। जैसे कि गर्म दूध नींद को बेहतर बनाता है तो ठंडा दूध मूड फ्रेश करता है। इसी तरह ये दोनों हमारे होर्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाने में भी अलग-अलग तरीके से मदद करते हैं। पर प्रश्न ये है कि हमें दूध कब कैसे पीना चाहिए? इसी बारे में हमने दलजीत कौर (Ms. Daljit Kaur), हेड डायटेटिक्स, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से बात की। दलजीत कौर बताती हैं कि ठंडा दूध गर्मियों में ताजगी पाने के लिए पिया जा सकता है जो कि शरीर को ठंडक देता है। तो गर्म दूध हम सर्दियों में पी सकते हैं जो कि एनर्जी बूस्ट करने का काम करता। इसी तरह शरीर की अलग-अलग स्थतियों में हम ठंडे और गर्म दूध का सेवन कर सकते हैं।
ठंडा दूध कब पीना चाहिए-When we should have cold milk?
1. एसिडिटी में
एसिडिटी में ठंडा दूध बहुत ही फायदेमंद होता है। ठंडा दूध पेट में बनने वाले एसिड जूसेज को कम कर सकता है। इसे पीने से पेट की अलग-अलग लेयरिंग को आराम मिलता है और इस तरह ये जलन को कम करने में मददगार है। इसलिए जब आपको एसिडिटी हो या फिर सीने में जलन महसूस हो तो आपको ठंडा दूध पीना चाहिए।
2. पेप्टिक अल्सर की समस्या होने पर
ठंडा दूध पेप्टिक अल्सर के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, ठंडे दूध में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है जो कि एसिड को अब्जॉर्ब करने का काम करता है। इससे पेप्टिक अल्सर की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप इसमें इसबगोल भूसी मिला कर पिएं तो ये आपके लिए और फायदेमंद हो सकती है।
3. वेट लॉस के लिए
दूध वजन घटाने में अलग ही तरीके से मददगार है। ये मेटाबोलिज्म को ठीक करने में मदद करता है और पाचन क्रिया को सही करता है। इसके अलावा ये हार्मोनल हेल्थ को भी बेहतर बनाता है। मूड फ्रेश रखता है और क्रेविंग को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है जिसके कारण आपको भूख नहीं लगती।
गर्म दूध कब पाना चाहिए-When we should have hot milk?
1. जब दूध आसानी से ना पचता हो
जिन्हें दूध आसानी से नहीं पचता उनके लिए गर्म दूध पीना बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, हमारा शरीर इसे आसानी से पचा लेता है। इससे आपको डायरिया और अपच की समस्या नहीं होती है। इन तमाम स्थितियों म गर्म दूध पीना ही फायदेमंद है।
2. सोने से पहले
गर्म दूध नींद को बेहतर बनाने में मददगार है इसलिए सोने से पहले आपको गर्म दूध पीना चाहिए। दरअसल, गर्म दूध में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है जो नींद पैदा करने वाले रसायन सेरोटोनिन और मेलाटोनिन को प्रड्यूस करता है। इस तरह ये बेहतर नींद में मदद करता है।
3. हड्डियों के लिए फायदेमंद
गर्म दूध हड्डियों में दर्द या हड्डियों की बीमारियों से गुजर रहे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका कैल्शियम आपकी बॉन डेंसिडिटी को बेहतर बनाता है और शरीर में कैल्शिम की कमी को दूर करता है। इसलिए आपको रोजाना एक गिलास गर्म दूध खड़े हो कर पीना चाहिए।
4. पीरियड्स में
गर्म दूध का कैल्शियम पीरियड्स में ऐंठन और दर्द को कम करने में मददगार है। ये सूजन को कम करने और शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने में मददगार है। साथ ही आप इससे का आपका ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर भी बैलेंस रहता है।
डाइटिशिन दलजीत कौर बताती हैं कि दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसलिए इसे बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली मांओं और वयस्कता तक जीवन के सभी चरणों में लिया जा सकता है। हां, अगर किसी को लैक्टोज असहिष्णुता है तो दूध से बचना चाहिए। तो दूध सभी के लिए अच्छा है और संपूर्ण भोजन है। और आप दूध ठंडा लेना चाहते हैं या गर्म ये प्रत्येक व्यक्ति की सेहत पर निर्भर करता है।
| --------------------------- | --------------------------- |