Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
एक मुट्ठी भुने चने और थोड़ा-सा गुड़ खाने के चौंकाने वाले फायदे
सोने से पहले एक कटोरे में एक मुट्ठी चने डालें और ढंककर रख दें. सुबह चने का पानी निकाल लें. चनों को चबा-चबाकर गुड़ के साथ खाएं. आप चने का पानी भी पी सकते हैं.
चने के फायदों के बारे में अक्सर आपने सुना होगा. कई लोग रोजाना चने का सेवन भी करते हैं. कुछ लोग कच्चे चने को भिगोकर खाने के फायदे भी बताते हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि सूखे भुने चने भी उतने ही फायदा पहुंचा सकते हैं, जितना की भीगे हुए. आयुर्वेद की माने तो भुने हुए चने अगर सही तरीके से चबाकर खाए जाएं तो इससे गजब की शारीरिक यानी मर्दाना ताकत मिलती है.
सूखे चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, चिकनाई, रेशा, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स होते हैं. लेकिन अगर इसे गुड़ के साथ खाया जाए तो फायदा डबल हो जाता है.
इसके लिए आपको चाहिए एक किलो भुने चने, एक किलो गुड़ा. रोजाना एक गिलास पानी.
कैसे सेवन करें?
अयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. वेद प्रकाश डहरिया कहते हैं कि सोने से पहले एक कटोरे में एक मुट्ठी चने डालें और ढंककर रख दें. सुबह चने का पानी निकाल लें. चनों को चबा-चबाकर गुड़ के साथ खाएं. आप चने का पानी भी पी सकते हैं. रोजाना इस तरीके से चने और गुड़ का सेवन करने से इसका असर आपको दिखने लगेगा. हफ्तेभर के अंदर फायदा आपको दिखेगा. रात में ताकत मिलेगी और दिन में खुद को एनर्जी से भरपूर पाएंगे.
कहीं दालचीनी के नाम पर 'कैसिया बार्क' तो नहीं खा रहे हैं आप, खरीदते वक्त रखें इन बातों का ख्याल
क्या फायदे होंगे?
- ऐसा माना जाता है कि भुने चने और गुड़ खाने से शरीर रोग मुक्त रहता है. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
- इन दोनों के सेवन से कुष्ठ रोग समाप्त हो जाता है.
- भुने चने और गुड़ खाने से शरीर की चर्बी कम होती है और वजन भी कंट्रोल रहता है.
- भुने चने खाने से बार-बार मूत्र आने की समस्या से बचा जा सकता है. ऐसी समस्या से जूझ रहे लोगों को यह नुस्खा जरूर अपनाना चाहिए.
- भुन चने और दूध का सेवन करने से मेल सीमन का पतलापन दूर होता है.
बचे हुए चावल से बना सकते हैं टेस्टी पापड़, जान लेंगे तो कभी नहीं फेंकेंगे
- भुने चने को शहद के साथ खाने से नपुंसकता दूर होती है.
- भुने चने खाने से शरीर में खून की मात्रा तेजी से बढ़ती है. चना एनिमिया मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसे खाने से खून की कमी दूर होती है.
- भुने चने खाने से डायबिटीज में भी राहत मिलती है. भुने चने ग्लुकोज की मात्रा को सोख लेते हैं जिससे शरीर में शुगर नियंत्रित हो जाती है.
कहीं काली मिर्च के नाम पर ऑयल पेंटेड पपीते का बीज तो नहीं खा रहे आप! ऐसे करें चेक
- भुने चने हाई ब्लडप्रेशर से पीड़ित व्यक्ति के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. भुने चने रक्त वाहिकाओं में होने वाले परिवर्तनों को उलटकर और एक अच्छा इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखकर रक्तचाप को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं.
- भुने चने में फाइटो-ऑस्ट्रोजेन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे फाइटो न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो एस्ट्रोजन के रक्त स्तर को विनियमित करने में सहायक होते हैं, इससे हार्मोन में बैलेंस बना रहता है. इस वजह से महिलाओं में स्तन कैंसर होने की आशंका भी कम होती है.
| --------------------------- | --------------------------- |