healthplanet.net

Posted on

सुबह गर्भवती महिला के लिए खाली पेट गुनगुना पानी पीना सेहत के लिहाज से बहुत लाभदायक होता है। गुनगुना पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

गर्भावस्था में खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे-

शरीर की गंदगी करे बाहर और पाचन बनाए दुरुस्‍त
गर्म पानी पीने से शरीर में जमा सभी विषाक्त पदार्थ साफ़ होते हैं और पाचन क्रिया दुरुस्‍त होती है। यह पेट को भी साफ करता है, जिससे आपका शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करता है। यह वसा को भी गलाने में मदद करता है।

मॉर्निंग सिकनेस को दूर भगाए
सुबह के समय मतली महसूस होना डिहाइड्रेशन का ही रूप है। खुद को आराम देने के लिए जरूरी है कि आप सुबह गुनगुना पानी शुरू करें।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए
सुबह गुनगुना पानी से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ऐसा होने से शरीर के सभी अंगों तक आराम से ऑक्‍सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं जिससे मां और शिशु दोनों के ऑर्गन्‍स स्‍वस्‍थ बनते हैं।

कब्‍ज से दिलाए राहत
गर्भावस्था के दौरान कब्‍ज और एसिडिटी की समस्‍या होना एक आम बात है। इन दिनों आपके शरीर तथा डाइट में बदलाव के चलते कब्‍ज की परेशानी बढ़ सकती है। लेकिन सुबह गुनगुना पानी पीने से आपका पेट आराम से साफ हो जाएगा।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info