Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1. नींबू और शहद का सेवन करें
नींबू और शहद दोनों ही चीजें गले को साफ रखने में मदद करते हैं। ठंडे पानी में या फिर चाय में नींबू और 1 टीस्पून शहद मिला कर पीने से गले में जमा हुआ कफ साफ हो जाता है। इसके साथ ही गले में अगर दर्द है तो वह भी ठीक हो जाता है।
2. मुलेठी चबाइये
मुलेठी की लकड़ी आपको आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। मुलेठी की लकड़ी को आपको दिन में तीन से चार बार चबाना होगा। चबाते वक्त आपके मुंह में जो लार बनेगी उसे धीरे धीरे गले के नीचे उतारना होगा। इससे गले में जमा कफ या इंफेक्शन ठीक होगा और गला साफ हो जाएगा।
3. शहद, अदरक और कालीमिर्च
1 चम्मच शहद में 2 से 3 बूंद अदरक का रस और चुटकीभर काली मिर्च मिला कर मुंह में रखना है। इसे एक बार में ना निगलते हुए धीरे धीरे गले के नीचे उतारना है। इस नुस्खे का प्रयोग कम से कम 15 दिनों तक करें और अपनी आवाज़ में फर्क देंखे।
4. गला हमेशा गीला रखें
गर्मी हो चाहे सर्दी, अपने गले को कभी भी सूखने ना दें। इसका मतलब है कि समय-समय पर पानी या फिर कुछ न कुछ पेय पदार्थ पीते रहें जिससे आपकी Vocal Cords हमेशा चिकनी बनी रहे।
5. ॐ का नियमित जाप करें
क्या आप जानते हैं कि जो व्यक्ती हर दिन 10 मिनट के लिये ओम मंत्र का जाप करता है, उसकी आवाज़ हमेशा सुरीली बनी रहती है। ओम मंत्र का जाप करने से आवाज़ में कम्पन आती है जिससे आवाज को खुल के बाहर आती है।
| --------------------------- | --------------------------- |