Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सीने में जलन दूर करने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Heart Burn)
सीने में जलन की समस्या से निजात पाने के लिए सबसे पहले घरेलू नुस्ख़ों को ही अपनाया जाता है। यहां हम पतंजली के विशेषज्ञों द्वारा पारित कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बात करेंगे जिनके सेवन से सीने में जलन की समस्या से जल्द आराम मिल सकता है।
हरी सब्जियां सीने में जलन की समस्या में फायदेमंद (Benefits of Green Vegetables for HeartBurn)
सीने की जलन में सब्जियां फायदेमंद हैं। सब्जियों के अच्छे विकल्पों में हरी बीन्स, ब्रोकली, फूलगोभी, हरी पत्तेदार सब्जियां, खीरा शामिल है।
अदरक सीने में जलन की समस्या में फायदेमंद (Benefits of Ginger for HeartBurn)
अदरक भी काफी कारगर नुस्खा हैं। इसलिए सीने में जलन होने पर खाना खाने के बाद अदरक को चबाकर खाएं या अदरक की चाय बनाकर बनाकर पींए। इससे काफी राहत मिलती है।
ओटमील सीने में जलन की समस्या में फायदेमंद ( Benefit of Oatmeal for Heart Burn)
यह नाश्ते में खाते हैं। इसमें बेहतरीन मात्रा में फाइबर होता है, क्योंकि ये साबुत अनाज है। ओटमील पेट के अम्ल को अवशोषित कर सकता है, जिससे सीने में जलन जैसे लक्षण कम हो जाते हैं।जलन इसलिए होती है, क्योंकि पेट की सामग्री वापस इसोफेगस में आ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि सोने के एक घंटे के पहले खाना खा लिया जाए। सीने में जलन होने पर मसालेदार खाने से दूरी बनाएं।
दही सीने में जलन की समस्या में फायदेमंद ( Benefit of Curd for Heart Burn)
यह हार्ट बर्न को सही कर के पाचन को भी ठीक करने में मदद करती है। इसे चाहें तो ऐसे ही खाएं या फिर लस्सी और छाछ बना कर पी जाएं।
पपीता सीने में जलन की समस्या में फायदेमंद (Papaya Beneficial for Heart Burn)
पपीता के सेहतमंद फायदे अनगिनत होते हैं। इसमें जो पपाइन नामक इंजाइम होता है वह पाचन क्रिया को ठीक करता है। इसे रोज खाना खाने के बाद खाइये।
संतरा सीने में जलन की समस्या में फायदेमंद (Orange Beneficial for Heart Burn)
वैसे तो संतरा सिट्रस फल होता है इसलिए खट्टा भी होता है, लेकिन यह हार्ट बर्न की समस्या के लिये अच्छा होता है।
मुलेठी सीने में जलन की समस्या में फायदेमंद (Mulethi Beneficial for Heart Burn)
इसमें फाइबर तत्व होता है जो इसे हार्ट बर्न को दूर करने के लिये प्राकृतिक दवाई के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह कोलेस्ट्रामल को सोखता है और गैस्ट्रिक एसिड बनाने वाले बैक्टीरिया को मारता है। इसमें विटामिन ए, बी-1, बी-2, बी-3, सी और ई होता है जो एक नेचुरल एस्ट्रीजेंट है और यह हार्ट बर्न को दूर करता है।
केला सीने में जलन की समस्या में फायदेमंद (Banana Beneficial for Heart Burn)
केला सिर्फ शरीर को तंदुरूस्त नहीं करता है बल्कि हजम करने की शक्ति को भी बढ़ाता है। केला खाने से आपको हार्ट बर्न से तुरंत राहत मिलेगी। इससे कब्ज भी नहीं होता।
सेब सीने में जलन की समस्या में फायदेमंद (Apple Beneficial for Heart Burn)
इसमें फिनॉलिक फायोकेमिकल जैसे, प्रोकायनिन, क्यूरीसीटिन, और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो हार्ट बर्न को ठीक करता है।
सीफूड सीने में जलन की समस्या में फायदेमंद (Seafood Beneficial for Heart Burn)
सीफूड मछली खाना अच्छा होता है क्योंकि इसमें टॉरिन होता है जिससे गैस्ट्रिक एसिड कम बनता है। इसलिए आहार में सीफूड शामिल करना न भूलें।
दूध हार्टबर्न के समस्या से दिलाये राहत (Benefit of Milk to Get Relief from Heart Burn)
दूध आप को हार्ट बर्न से तुरंत राहत दिलाने में मदद करता है। एक गिलास दूध में 1 चम्मच शहद मिलाइये और पी जाइये। सीने की जलन दूर करने का इससे आसान उपाय नहीं मिलेगा।
नींबू हार्टबर्न के समस्या से दिलाये राहत (Benefit of Lemon to Get Relief from Heart Burn)
नींबू इसमें एसिटिक एसिड होता है जो हार्ट बर्न को दूर करता है तथा पाचन क्रिया को बढ़ाता है। रोज अगर नींबू पानी पिया जाए तो गैस से भी छुटकारा मिलता है।
तुलसी हार्टबर्न के समस्या से दिलाये राहत (Benefit of Tulsi to Get Relief from Heart Burn)
तुलसी में कई प्राकृतिक गुण होते हैं, जिसके इस्तेमाल से कई बीमारियां चुटकियों में गायब हो जाती है। वहीं अगर सीने में जलन हो रही हो तो सुबह उठकर तुलसी के कुछ पत्तों को चबाएं। इससे पेट ठंडा रहता है और जलन से राहत मिलती है।
नारियल का पानी सीने में जलन से दिलाये राहत (Coconut Water Beneficial in Heart Burn)
नारियल का पानी गर्मी के दिनों में सिर्फ प्यास बुझाने का काम नहीं करती हैं बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड भी रखती है। नारियल का पानी पीने से एसिडिटी मिट जाती है।
| --------------------------- | --------------------------- |