Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हार्ट में चुभन क्यों
होती है? जानें 5 कारण
हार्ट हमारे शरीर का खास हिस्सा है, इसका काम है शरीर में ब्लड की सप्लाई करना। अगर हार्ट अनहेल्दी होगा तो उसका असर आपके पूरे शरीर पर पड़ेगा। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको उसमें हो रहे बदलावों पर गौर करना चाहिए। हार्ट के लक्षणों पर डॉक्टर अक्सर चर्चा करते हैं ताकि लोगों को इसकी जानकारी होती रहे, ऐसा ही एक लक्षण है हार्ट में चुभन की समस्या। हार्ट में चुभन महसूस होना कोई आम बात नहीं है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनके बारे में हम आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के पल्स हॉर्ट सेंटर के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक शुक्ला से बात की।
हार्ट में चुभन के कारण
1. फेफड़े की बीमारी जैसे निमोनिया की समस्या होने पर सीने में दर्द या सीने में चुभन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सांस फूलने, खांसी की समस्या हो सकती है।
2. पैनिक अटैक होने आने पर आपको हार्ट बर्न या हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है, इसके अलावा आपको हार्ट पल्पिटेशन, पसीना आना, सांस फूलने की समस्या हो सकती है।
3. कार्टिलेज में सूजन होने के कारण भी हार्ट बर्न की समस्या होती है, गहरी सांस लेने की समस्या, पसलियों में सूजन की समस्या हो सकती है।
4. गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिसीज के कारण भी सीने में जलन या चुभन और मुंह का स्वाद खराब होने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
5. अगर आपको हार्ट में चुभन होती है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, ये हार्ट अटैक के लक्षण भी हो सकते हैं। साइलेंट हार्ट अटैक महसूस नहीं होता है पर आपको लक्षणों से पहचान करनी है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ होता है या शुगर के मरीज हो तो आपको खास ख्याल रखना चाहिए। ईसीजी की मदद से साइलेंट हार्ट अटैक का पता लगाया जाता है।
| --------------------------- | --------------------------- |