healthplanet.net

Posted on

सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या खाएं
मां बनने से पहले (Before becoming a mother) गर्भवती स्त्री की डाइट का ध्यान रखना (Take care of diet) जितना ज़रूरी होता है, मां बनने के बाद (After becoming mother) भी उतना ही ज़रूरी है. क्योंकि इसका सीधा असर केवल मां पर नहीं बल्कि बच्चे की सेहत पर भी पड़ता है. मां बनने के बाद वैसे तो डाइट का ध्यान रखना दोनों ही मामलों में ज़रूरी है फिर चाहें डिलीवरी नार्मल हो या सिजेरियन. लेकिन सिजेरियन डिलीवरी में इसकी इम्पोर्टेंस इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि माँ शारीरिक तौर पर कई तरह की दिक्कतों से गुज़र रही होती है और उसको जल्दी रिकवरी की ज़रूरत होती है. इस दौरान इस बात का ख्याल रखना जितना ज़रूरी होता है कि डाइट में किन चीजों को शामिल करना है. तो इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि डाइट में किन चीजों को शामिल नहीं करना है. क्योंकि स्टिच लगने की वजह से उसको कई तरह की परेशानी होने का डर बना रहता है. आइये जानते हैं कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद डाइट में किन चीजों को शामिल करने की ज़रूरत है और किनको अवॉइड करना जरूरी है.

विटामिन्स से भरपूर हो डाइट

जल्दी रिकवरी और बेहतर सेहत पाने के लिए आपको डाइट में विटामिन्स से भरपूर चीजों को भी शामिल करना चाहिए. इसके लिए आप जिन चीजों का सेवन कर सकती हैं उसमें गाजर, शकरकंद, सीताफल, हरी सब्ज़ियां, पालक, अनार, स्ट्राबेरी, ब्लूबेरी, आम, तरबूज़, संतरा और अंगूर जैसे चीजें शामिल हैं. इससे आपकी रिकवरी भी जल्दी होगी और इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होगी, जिससे किसी भी तरह के इंफेक्शन का खतरा भी कम होगा.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info