Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हाई ब्लड प्रेशर होने पर क्या करें: जानिए ब्लड प्रेशर कम करने के 10 आसान उपाय :-
जीवनशैली में बदलाव के साथ ब्लड प्रेशर कैसे कम करें-
अगर आप जानना चाहते हैं कि बीपी कंट्रोल कैसे करे, तो जीवनशैली में किये गए छोटे-छोटे बदलाव बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके आप अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं। ये कुछ इस प्रकार हैं:
1. एक्टिव रहें (व्यायाम, योग, आदि)
गतिहीन जीवनशैली से बचें और अपनी एक्टिविटीज़ को बढ़ाएं। अपनी दिनचर्या में 30 मिनट मध्यम-तीव्रता वाले व्यायामों को शामिल करने का प्रयास करें। नियमित रूप से की जाने वाली शारीरिक एक्टिविटी हाई ब्लड प्रेशर से बचाव और मैनेज करने में मदद कर सकती है। व्यायाम के अलावा, आप योग, एरोबिक्स या डांसिंग जैसे हॉबीज को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
2. हेल्दी वेट मेंटेन रखें
अधिक वजन होने से हाई ब्लड प्रेशर होने का जोखिम बढ़ सकता है। यदि आप ओवरवेट हैं, तो आपके वजन में एक छोटा सा बदलाव भी आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए बेहतर यही अपने वजन को संतुलित रखने की कोशिश करें।
3. नमक का सेवन सीमित करें
अधिक नमक का सेवन आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। अतः अपने ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए नमक का सेवन सीमित करना जरूरी है। खाने वाली चीजें खरीदते समय कम सोडियम वाले विकल्प चुनें। आप अपनी डाइट में अधिक फल व सब्जियां शामिल कर सकते हैं और तले व प्रोसेस्ड फ़ूड से बचें।
बता दें, तले व प्रोसेस्ड फ़ूड में आमतौर पर सोडियम की मात्रा अधिक होती है। कम सोडियम या लो बीपी डाइट फॉलो करने से आप अपने ब्लड प्रेशर को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर सकते हैं।
4. बैलेंस डाइट लें
बैलेंस डाइट आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए, आप ऐसी डाइट चुन सकते हैं, जो फलों, सब्जियों, साबुत अनाज से भरपूर हो और जिसमें शुगर सैचुरेटेड फैट और रिफाइन कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम या न के बराबर हो। फ़ूड डायरी रखने से अपनी डाइट को मॉनिटर करने और अपने खाने की आदतों को मैनेज करने में आपको मदद मिलेगी।
5. पोटैशियम का सेवन अधिक करें
पोटैशियम शरीर में सोडियम के लेवल को रेगुलेट करने में मदद करता है और इस तरह यह आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियां, आलू, टमाटर, संतरे, एवोकाडो और केले जैसे फल, दूध और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स, नट्स, सीड्स और मछली, जैसे ट्यूना आदि खाद्य पदार्थों में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है।
याद रखें ब्लड प्रेशर के मरीज जितना पोटैशियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करेंगे, उतना ही यूरिन के जरिये सोडियम को शरीर से निकालेंगे।
6. शराब से बचें
नियमित रूप से अधिक शराब पीने से आपके ब्लड प्रेशर में काफी वृद्धि हो सकती है। हाई बीपी वाले व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि उन्हें शराब पीना छोड़ देना चाहिए। बता दें शराब बीपी के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ा सकता है।
7. तनाव कम करें
क्रोनिक स्ट्रेस ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। ऐसे में खुद को स्ट्रेस फ्री रखने के लिए उन एक्टिविटीज़ पर ध्यान केंद्रित करें जिन्हें करने में आपको मज़ा आता है। योग या मेडिटेशन जैसी आराम देने वाली तकनीकों को अपनाकर भी तनाव को मैनेज करने का प्रयास करें। इसके अलावा, अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ बैठें, बातें करें, बाहर जाएं और थोड़ा वक्त बिताएं।
8. धूम्रपान छोड़ दें
धूम्रपान आपके ब्लड प्रेशर को अस्थायी रूप से बढ़ा देता है, जो कुछ समय में सामान्य हो जाता है। लगातार धूम्रपान ब्लड वेसल्स की दीवारों को नुकसान पहुंचाकर हाई ब्लड प्रेशर होने के जोखिम को बढ़ा सकता है। धूम्रपान छोड़ना न सिर्फ आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करेगा, बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद रहेगा।
9. ब्लड प्रेशर को नियमित मॉनिटर करें
नियमित रूप से ब्लड प्रेशर मॉनिटर करने से उसको नियंत्रित रखने में आपको मदद मिलेगी। अपने डॉक्टर से नियमित परामर्श लेना बहुत जरूरी है। बेहतर है आप अपने घर में ब्लड प्रेशर को मॉनिटर करने के लिए ब्लड प्रेशर मशीन रखें। इसके साथ ही अपने डॉक्टर द्वारा बताए इंस्ट्रक्शंस को फॉलो भी करें।
10. अपनी दवाइयाँ सही से लें
यदि आप पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर का इलाज करा रहे हैं, तो आपके डॉक्टर द्वारा प्रिसक्राइब की गई दवाइयों को नियमित रूप से लें। ध्यान रहे आप अपनी दवाइयां सही टाइम पर लें और बिलकुल भी मिस न करें।
तुरंत बीपी कम करने के उपाय :-
अगर आप सोच रहे हैं कि हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे, तो हम यह स्पष्ट कर दें कि बीपी को तुरंत कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। हालांकि, हाई बीपी के दौरान कुछ सावधानियां जरूर बरत सकते हैं। ये सावधानियां कुछ इस प्रकार हैं:
किसी तरह की एक्टिविटी जैसे - सीढ़ी न चढ़ें, चले न।
तुरंत बेड पर लेट जाएं।
अपने आप को रिलैक्स करें।
किसी तरह का स्ट्रेस न लें और मन को शांत करने की कोशिश करें।
हर कुछ देर में अपना बीपी मॉनिटर करते रहें और अपने डॉक्टर से संपर्क में रहें व अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते रहें।
अगर ब्लड प्रेशर कम न हो तो तुरंत अपने किसी परिवार वाले या दोस्त के साथ डॉक्टर के पास जाएं।
फिर डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही आगे का स्टेप लें।
| --------------------------- | --------------------------- |