healthplanet.net

Posted on

ये हैं सिर में ब्रेन ट्यूमर के 8 शुरुआती लक्षण, बार-बार चक्कर आए तो बड़े खतरे में हैं आप
हर साल 8 जून को वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे मनाया जाता है। यह रोग मास्तिष्क में असामान्य कोशिकाओं के जमाव के कारण होता है। यदि इस बीमारी का
क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार, ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) मास्तिष्क में होने वाली गंभीर और जानलेवा बीमारी है। इस रोग के प्रति जागरुकता फैलाने और इसके शीघ्र निदान करने के लिए पहली बार वर्ष 2000 में जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन द्वारा इस दिन की शुरुआत की गई। यह रोग बच्चों और वयस्कों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। ज्यादातर लोगों को सिर में दर्द होता है, जिसे वह मामूली समझ बैठते हैं। अगर लगातार सिर में दर्द बना रहे, तो जल्द से जल्द इसकी जांच करा लेनी चाहिए, वरना ट्यूमर होने पर स्थिति घातक हो सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार, ब्रेन ट्यूमर एक ऐसा डिसऑर्डर है, जिसमें ब्रेन सेल्स असामान्य रूप से बढ़ने या मल्टीप्लाई होने लगते हैं। ये ट्यूमर आपकी झिल्ली, क्रेनियल नसों या फिर पिट्यूटरी ग्लैंड कहीं भी पैदा हो सकता है। हालांकि , इस बीमारी का जितनी जल्दी पता चला जाए, उतना अच्छा है। क्योंकि समय रहते अगर इस बीमारी का इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। तो आइए जानते हैं क्या है ब्रेन ट्यूमर और क्या हैं इसके कारण व लक्षण।
​क्या है ब्रेन ट्यूमर
यह रोग मास्तिष्क में असामान्य कोशिकाओं के जमाव के कारण होता है। ब्रेन ट्यूमर कैंसर युक्त या कैंसर रहित हो सकता है। कुछ ट्यूमर तेजी से, जबकि कुछ धीमी गति से बढ़ते हैं। आपको बता दें कि केवल एक तिहाई ट्यूमर कैंसर वाले होते हैं। ब्रेन ट्यमूर मास्तिष्क के काम और आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ब्रेन में डवलप होने वाले ट्यूमर को प्राइमरी ट्यूमर कहा जाता है। आपके शरीर के एक अलग हिस्से में बनने के बाद ब्रेन में फैलने वाले ट्यूमर को सैकंड्री या फिर मेटास्टेटिक ब्रेन ट्यूमर कहते हैं।
​ब्रेन ट्यूमर के लक्षण
ब्रेन ट्यूमर भले ही कैंसरस हो या ना हो, गंभीर समस्याएं पैदा करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपकी स्कैल्प कठोर है और ट्यूमर को फैलने के लिए जगह नहीं देती है। इसके अलावा अगर आपके मास्तिष्क या ब्रेन के उन हिस्सों के पास एक ट्यूमर विकसित होता है, तो यह यहां बताए गए लक्षण पैदा कर सकता है। बता दें कि ब्रेन ट्यूमर के लक्षण ट्यूमर के स्थान, आकार और प्रकार पर निर्भर करते हैं।

नजर कमजोर होना
सुनने में परेशानी होना
सुबह या रात में गंभीर सिर में दर्द बने रहना
उल्टी और मितली का अनुभव होना
सोचने, बोलने और भाषा को समझने में कठिनाई होना
शरीर के एक हिस्से में कमजोरी आना
व्यक्ति का संतुलन खोना या फिर बार-बार चक्कर आना
भ्रम और भटकाव की स्थिति पैदा होना।

अगर आप इनमें से किसी एक लक्षण को महसूस कर रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info