healthplanet.net

Posted on

सिरदर्द की समस्या को कम करेंगे ये 4 फूड
सिरदर्द की समस्या को कम करने के लिए अब दवाईयों की बजाय आपको इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। 
यह कहना गलत नहीं होगा कि आजकल सिरदर्द एक आम समस्या बन गया है। लेकिन कई बार सिरदर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इसके कारण काम नहीं होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग दवाईयां खाते हैं। लेकिन एक समय बाद इन दवाईयों का नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है और इसकी आदत पड़ने लगती है। 

ऐसे में आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। अपने खाने में बदलाव लाकर और कुछ चीजों का सेवन न करके इस समस्या को कम कर सकती है। 
अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए, इस विषय पर हमने अनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। साथ ही उन्होनें बताया कि इस दौरान अल्कोहल का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे दर्द और बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो सिरदर्द को कम करने में मदद करते हैं। 
अक्सर आपने यह सुना होगा कि सिरदर्द हो रहा है जरा अदरक डालकर कड़क चाय बना दो। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि अदरक एक सुपरफूड है जो सिरदर्द जैसी कई समस्याओं से निपटने में मदद करता है।

रूट प्रोस्टाग्लैंडीन को ब्लॉक करती है, जिससे सिरदर्द कम होता है। आप चाहें तो इसकी चाय बनाकर पी सकती हैं या फिर अपने खाने में इसे एड कर सकती हैं। 
हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं कि हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे शरीर के लिए कितनी फायदेमंद होती हैं। ऐसे में जिन लोगों के सिर में दर्द रहता है, उन्हें अपनी डाइट में पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

इनमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। शरीर में जब मैग्नीशियम की मात्रा कम हो जाती है तो दर्द होने लगता है। पालक, कोलार्ड ग्रीन्स, शलजम साग और ब्रॉकली जरूर खाएं। पालक में 24 मिलीग्राम मैग्नीशियम पाया जाता है।
दही का करें सेवन
कैल्शियम रिच फूड जैसे दही सिरदर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। दही में राइबोफ्लेविन पाया जाता है, जो बी विटामिन कॉम्प्लेक्स का पार्ट है। यह सिरदर्द को प्रभावित करता है।

इसलिए आपको रोजाना दही खाना चाहिए। आप चाहें को दही का रायता या छाछ बनाकर पी सकते हैं। (सिरदर्द के लिए ये खाएं)
इन फ्रूट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा
fruits for headache relief

फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर वह फ्रूट्स जिनमें मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है। केले को सिरदर्द के लिए लाभकारी माना जाता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, बी विटामिन पाया जाता है।

इसलिए अपनी डाइट में केला जरूर शामिल करें। इसके अलावा खुबानी, एवोकाडो, केले, रास्पबेरी, खरबूज और तरबूज भी खाएं। सिरदर्द का एक कारण डिहाइड्रेशन होता है, इसलिए ऐसे फ्रूट्स खाएं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। 

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info