Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Tension Headache: टेंशन होने पर सिर के इस तरफ होता है दर्द, जानें टेंशन वाले सिर दर्द को दूर करने के घरेलू नुस्खे
Tension Headache: जब किसी व्यक्ति को टेंशन के कारण सिर दर्द में दर्द होता है तो उसे अपने माथे के आसपास काफी प्रेशर और तनाव महसूस होता है। इस दर्द में ऐसा महसूस होता है जैसे कोई दोनों तरफ से उनकी खोपड़ी को निचोड़ रहा है। इस दौरान सिर या गर्दन के पीछे की तरफ भी दर्द होता है। टेंशन वाला सिर दर्द मुख्यत: दो तरह का होता है।
टेंशन वाला सिरदर्द (Tension Headache)
सिरदर्द एक ऐसी समस्या है जिसका सामना लोग किसी न किसी रूप में करते ही हैं। स्टडीज बताती हैं कि सिरदर्द ऐसी समस्या है जिसका सामना लोगों को किसी न किसी प्वॉइंट पर करना ही पड़ता है। वैसे सिर दर्द कई तरह का होता है। आपके सिर में किस तरफ दर्द हो रहा है यह महसूस कर आप ये समझ सकते हैं कि सिर दर्द का कारण क्या हैं। सिर दर्द अलग अलग तरह का होता है और सभी के लक्षण, कारण और इलाज भी अलग होते हैं। सिर दर्द का सबसे कॉमन रूप जो ज्यादातर लोगों को होता है वो टेंशन (Tension headaches) है। यानि कि दुनियाभर में लोग सबसे ज्यादा टेंशन की वजह से सिर दर्द का सामना करते हैं। आइए जानते हैं कैसा होता है टेंशन वाला सिर दर्द और इसके लक्षण व इलाज (Symptoms and Treatment of Tension headaches) क्या है।
क्या और कैसा है टेंशन वाला सिर दर्द? (What Are Tension Headaches)
जब किसी व्यक्ति को टेंशन के कारण सिर दर्द में दर्द होता है तो उसे अपने माथे के आसपास काफी प्रेशर और तनाव महसूस होता है। इस दर्द में ऐसा महसूस होता है जैसे कोई दोनों तरफ से उनकी खोपड़ी को निचोड़ रहा है। इस दौरान सिर या गर्दन के पीछे की तरफ भी दर्द होता है। टेंशन वाला सिर दर्द मुख्यत: दो तरह का होता है। पहला होता है एपिसोडिक टेंशन वाला सिर दर्द (Episodic tension headaches), यह दर्द 30 मिनट से लेकर कुछ दिनों तक रह सकता है और महीने में 15 दिन से भी कम समय में हो सकता है। दूसरा होता है क्रोनिक सिर दर्द (Chronic headaches), इसमें 15 दिनों तक सिर दर्द रह सकता है और इसके लक्षण कई महीनों तक रह सकते हैं। ज्यादातर मामलों में एपिसोडिक सिर दर्द को नजरअंदाज करने पर क्रोनिक सिर दर्द होने लगता है।
टेंशन वाले सिर दर्द में ऐसे दिखते हैं लक्षण (Symptoms Of Tension Headaches)
जब टेंशन वाला सिर दर्द होता है तो ऐसा महसूस होता है जैसे किसी ने आपके सिर को जोर पकड़ा हुआ है। इस स्थिति में सिर दर्द पीछे की तरफ से शुरू होता है और कंधों और गर्दन पर भी तनाव डालता है। टेंशन वाला सिरदर्द होने पर माथे और सिर के दोनों तरफ दर्द हो सकता है, कंधों और गर्दन में दर्द हो सकता है, आंखों में दर्द हो सकता है, नींद आने में दिक्कत हो सकती है और मूड स्विंग होता है।
टेंशन वाले सिर दर्द के कारण क्या हैं (Causes Of Tension Headaches)
तनाव सिरदर्द हमारे सिर और गर्दन की मांसपेशियों में संकुचन के कारण होता है। वैसे तो टेंशन के चलते सिरदर्द के कई कारण हैं लेकिन जो मुख्य हैं उनमें बिना पलक झपकाए लगातार कम्प्यूटर स्क्रीन पर देखना, घंटों तक ड्राइविंग के कारण कमजोरी या थकान होना, एल्कोहल का सेवन, स्मोकिंग करना और ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन भी टेंशन का कारण बनता है जिसके चलते सिरदर्द हो सकता है।
टेंशन वाले सिर दर्द को सही करने के घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Tension Headaches)
अगर आपको बहुत सेंसटिव हैं और छोटी छोटी बातों से आपको टेंशन होती है तो सबसे पहले आपको योगा और माइग्रेन शुरू करना चाहिए। इसके अलावा अपना वॉटर इनटेक बढ़ाए यानि कि रोज कम से कम 4 लीटर पानी पीना शुरू करें। अगर आप लगातार कम्प्यूटर या लैपटॉप के आगे काम करते हैं तो आंखों को आराम दें, कई बार ड्राई आई के कारण भी सिर और आंखों में दर्द हो सकता है इसके लिए आप आंखों के डॉक्टर से ड्राप लिखवा सकते हैं। इसके अलावा सिर की मसाज करने से भी टेंशन वाला सिरदर्द दूर होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |