healthplanet.net

Posted on

सिजेरियन डिलीवरी के बाद वजन कम करने के उपाय :

1. स्तनपान से घटाएं वजन
मां बनने के बाद नवजात शिशु को स्तनपान कराना बहुत जरूरी होता है। स्तनपान नवजात शिशु को पोषक तत्व प्रदान करने का एक सबसे बेहतरीन तरीका है। इतना ही नहीं स्तनपान बढ़े हुए वजन को घटाने में भी मदद करता है। जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं, उनका वजन स्तनपान न कराने वाली महिलाओं की तुलना में जल्दी घटता है। शिशु को स्तनपान कराने से कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं शरीर को दूध बनाने में भी ऊर्जा की जरूरत होती है, जिससे वजन कम होता है। स्तनपान कराने वाली महिलाएं हर दिन 250-500 कैलोरी बर्न कर सकती हैं। स्तनपान पेट के एक्सट्रा फैट को कम करने का एक अच्छा तरीका है।
स्तनपान आपके डेली की कैलोरी को बर्न करने में सहायक होता है। लेकिन स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अधिक भूख लगती है, ऐसे में आपको अपनी कैलोरी पर ध्यान देने की बहुत जरूरत होती है। बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी लेने से बचें। आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि वजन कम करने के चक्कर में कैलोरी की संख्या बहुत कम न कर दें। एक दिन में 1200 कैलोरी से कम बिल्कुल न लें। बहुत कम कैलोरी लेने का असर आपके मेटाबॉलिज्म या चयापचय पर पड़ सकता है।

2. वॉक करना है बेस्ट
सिजेरियन डिलीवरी के बाद वॉक करना या पैदल चलना वजन कम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। सी-सेक्शन के बाद पैदल चलना काफी अच्छा, आरामदायक व्यायाम होता है। नियमित रूप से पैदल चलने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही यह हार्ट रेट और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। रोजाना सुबह-शाम वॉक करना मांसपेशियों को पहले की तरह शेप में लाने में मदद करता है। इसके साथ ही खाना खाने के बाद भी आपको वॉक जरूर करना चाहिए। सुबह-शाम वॉक करना काफी फायदेमंद होता है।

3. एब्डोमिनल बेल्ट लगाकर करें वेट लॉस
डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए आप बेल्ट का सहारा भी ले सकती हैं। एब्डोमिनल बेल्ट डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी को कम करने में मददगार होता है। आमतौर पर सी-सेक्शन के बाद घावों को बचाने के लिए कमरबंद या पेट का बेल्ट उपयोग करने की सलाह दी जाती है। यह बेल्ट आपके पेट को अंदर खींचने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही बेल्ट लगाने से पेट पर अतिरिक्त वसा कोशिकाओं का निर्माण भी रुकता है। सी-सेक्शन के बाद अगर आप बेल्ट लगाती हैं, तो इसे सोते समय, खाते समय और शौच जाते समय उतार दें। सी-सेक्शन के बाद पैदल चलने से आपके शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है और आपको एक अच्छा कार्डियो वर्कआउट मिलता है।

4. हेल्दी फूड्स खाएं और अनहेल्दी फूड्स से दूरी बनाएं
डिलीवरी के बाद महिलाओं को स्तनपान कराना होता है, इसलिए उनके लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना बहुत जरूरी होता है। इन्हीं पोषक तत्वों से शिशु के लिए दूध का उत्पादन होता है। पोषक तत्व हेल्दी भोजन में ही मिलते हैं, इसलिए आपको अपनी डाइट में हमेशा हेल्दी फूड्स को ही शामिल करना चाहिए।

5. वजन घटाने के लिए खूब पानी पिएं
सिजेरियन डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए। सी-सेक्शन के बाद अधिकतर महिलाओं की पेट की चर्बी निकल जाती है, इसे कम करने के लिए आपको पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बना रहता है, फैट भी बर्न होता है। बढ़े वजन को घटाने के लिए आपको रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है।

6. व्यायाम और योग करें
नियमित रूप से व्यायाम या एक्सरसाइज और योग करना सभी के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आपकी हाल ही में सिजेरियन डिलीवरी हुई है, तो आप अपने बढ़े हुए वजन को घटाने के लिए भी व्यायाम और योग का सहारा ले सकती हैं। इस दौरान आपको हैवी वर्कआउट करने से बचना चाहिए। आप धीरे-धीरे योग करके वजन को घटा सकती हैं। योग करने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, मांसपेशियों पर जमा फैट बर्न होने लगता है। आप चाहें तो प्राणायम भी कर सकती हैं। लेकिन सिजेरियन डिलीवरी के बाद हमेशा डॉक्टर की सलाह और देखरेख में ही किसी भी तरह के योगासन या एक्सरसाइज का अभ्यास करना चाहिए।

7. अच्छी नींद भी है जरूरी
सी-सेक्शन के बाद महिलाओं के पेट की शेप बदल जाती है, पेट की चर्बी निकलने लगती है। लेकिन पेट को फिर से शेप में लाने के लिए अच्छी नींद का लेना बहुत जरूरी है। दरअसल, नींद की कमी होने पर शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है। यह एक स्ट्रोस हार्मोन है, जो बैली फैट से जुड़ा हुआ है। इसलिए अगर आप पर्याप्त नींद लेंगी, तो आपकी बॉडी शेप में रहेगी। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है।

इसके अलावा मांसपेशियों, हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से शरीर की मालिश करना भी बहुत जरूरी होता है। मालिश करने से मांसपेशियां टोन होंगी, वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। मालिश करने से मांसपेशियों की ताकत भी बढ़ती है

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info