Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
नहाते समय बरतें सावधानी : डिलीवरी के बाद टांकों को लंबे समय तक पानी से बचाना होता है. पानी से बचाने के लिए विशेषज्ञ कुछ दिनों तक महिला को न नहाने की सलाह देते हैं. लेकिन उसके बाद भी जब नहाएं तो टांके वाले हिस्से को पानी से बचाएं. साथ ही ध्यान रखें कि कि टांकों वाली जगह पर जोर से हाथ न लगे.
कॉस्मेटिक का इस्तेमाल न करें : टांके वाली जगह पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न ही करें तो बेहतर है. इसमें मौजूद केमिकल टांकों के पकने की वजह बन सकता है. विशेषज्ञ द्वारा दिए गए मेडिकेटेड पाउडर या क्रीम का इस्तेमाल करें.
सफाई का ध्यान रखें : टांके वाली जगह पर साफ सफाई का विशेष खयाल रखें. आप उस स्थान के आसपास हल्के गीले कपड़े से सफाई कर सकती हैं. लेकिन इसके लिए भी एक बार विशेषज्ञ की राय लेना बहुत जरूरी है. इस मामले में कोई भी कदम विशेषज्ञ की राय के बिना न उठाएं.
खुजली होने पर : टांके जब थोड़े सूखने लगते हैं तो कई बार इनमें खुजली महसूस होती है. ऐसे में कभी नाखूनों से उस जगह पर खुजलाने की गलती न करें. इससे आपके नाखूनों से टांके खुल सकते हैं, या संक्रमण हो सकता है. टांके पक भी सकते हैं. ऐसी किसी भी स्थिति में आपको काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.
ध्यान रखें ये बात : सिजेरियन डिलीवरी के बाद आप बेशक रोज न नहाएं, लेकिन टांकों के आसपास की जगह की अच्छे से सफाई जरूर करें. वरना संक्रमण का रिस्क बढ़ जाता है. साफ सफाई करते समय डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें. समय-समय पर डॉक्टरी जांच करवाएं.
| --------------------------- | --------------------------- |