healthplanet.net

Posted on

डॉक्टर सर्जरी के बाद कुछ हफ्तों तक सीढ़ियां चढ़ने से मना करते हैं, क्योंकि शरीर को पूरी तरह से ठीक होने के लिए समय की जरूरत होती है। यदि किसी कारण आपको सीढ़ियां चढ़ना जरूरी हो, तो इसे बहुत देखभाल और सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। बेहतर होगा कि सीढ़ियों पर चढ़ने-उतरने की संख्या कम रखी जाए। यह भी आवश्यक है कि आप ऊपर चढ़ते समय और नीचे उतरते समय कुछ भी सामान लेकर न रहें। पारंपरिक रूप से डॉक्टर महिलाओं को सी-सेक्शन के बाद सीढ़ियों से बचने की सलाह ही देते हैं।
सी-सेक्शन के कितने दिनों बाद आप सीढ़ियां चढ़ सकती हैं?

किसी भी बड़ी सर्जरी के बाद पूरी तरह से ठीक होने के लिए समय की जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद चार-पाँच दिन या कभी-कभी उससे अधिक समय अस्पताल में बिताने के बाद, यह स्पष्ट है कि आपके शरीर को स्वस्थ होने के लिए समय चाहिए। डॉक्टर सिजेरियन डिलीवरी वाली माओं के लिए कम से कम छह हफ्ते के आराम की सलाह देते हैं, क्योंकि चीरा खुलने का खतरा बना रहता है, और यह दर्दनाक इन्फेक्शन कारण बन सकता है। इसलिए यह स्पष्ट है कि सी-सेक्शन के बाद सीढ़ियों का उपयोग कुछ हफ्तों के बाद करना है।
सी-सेक्शन के बाद सीढ़ियों का उपयोग करते समय सावधानी के टिप्स

डिलीवरी के बाद का चरण एक महत्वपूर्ण समय होता है, और नई माँ का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। बच्चे को जन्म देने के बाद हर महिला को डिलीवरी की प्रक्रिया से उबरने और ठीक होने के लिए समय और देखभाल की आवश्यकता होती है, खासकर सी-सेक्शन के मामलों में ऐसा अधिक जरूरी है। सीढ़ियां चढ़ने-उतरने के लिए डॉक्टर जो महत्वपूर्ण टिप्स देते हैं, वे कुछ इस प्रकार होते हैं:
1. मदद लें

यह आवश्यक है कि जब आप एक बड़ी सर्जरी से उबर रही हों तो सीढ़ियां चढ़ते या उतरते समय जरूरत लगने पर किसी से मदद मांगने में संकोच न करें।
2. डिलीवरी के बाद मदद के लिए किसी को रख लें

डिलीवरी के बाद आपका शरीर ठीक भी हो रहा होता है और आप धीरे-धीरे रोज के कामकाज भी शुरू कर रही होती हैं, ऐसे में आपके परिवार के सदस्य आपके साथ होने चाहिए। हालांकि यदि ऐसा संभव नहीं है तो अपनी मदद के लिए दाई जैसी किसी महिला को रख लें, जो आपकी सब तरह से मदद कर सकती हो।
3. जल्दबाजी न करें

जल्दबाजी मत करिए, सर्जरी के बाद आपको कभी भी सीढ़ियां चढ़ने की या भारी सामान उठाने की जल्दी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे आपको चोट पहुँच सकती है और शरीर के ठीक होने की सफ्तार धीमी पड़ सकती है।
4. रेलिंग पकड़ें

सीढ़ियां चढ़ते या उतरते समय रेलिंग को पकड़कर चलें, क्योंकि कमजोरी के कारण यदि आपको चक्कर आए तो यह खतरनाक हो सकता है।
5. अँधेरे या कम रोशनी में सीढ़ियों पर न जाएं

इस बात का ध्यान रखें कि सीढ़ियों की जगह पर्याप्त रोशनी रहे ताकि लड़खड़ाने या गिरने की कोई संभावना न रहे।
6. लड़खड़ाने या फिसलने पर डॉक्टर को दिखाएं

सीढ़ियों से लड़खड़ाने या फिसलने जैसी छोटी घटनाओं की अनदेखी न करें। सी-सेक्शन के बाद किसी भी अंदरूनी चोट से बचने के लिए डॉक्टर को जरूर दिखा दें।



solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info