healthplanet.net

Posted on

सिजोफ्रेनिया के कारण – Causes of Schizophrenia in Hindi

यह कहना मुश्किल होगा कि सिजोफ्रेनिया के पीछे कोई एक कारण काम करता है। जहां यह कारण महिला और पुरुष, दोनों को प्रभावित करता है। इसके अलावा, यह महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को जल्दी प्रभावित करता है। नीचे हमने प्रमुख सिजोफ्रेनिया के कारण बताए हैं :

आनुवंशिक : अगर किसी के माता-पिता या दोनों में से किसी एक को भी सिजोफ्रेनिया है, तो 10 प्रतिशत तक आशंका होती है कि उनका बच्चा भी इसका शिकार हो सकता है।

बायोकेमिकल कारक : दिमाग में मौजूद कुछ बायोकेमिकल, खासकर डोपामाइन नामक एक न्यूरोट्रांसमीटर (दिमाग से सिग्नल ले जाने वाले केमिकल) के असंतुलित होने से सिजोफ्रेनिया हो सकता है। इस रासायनिक असंतुलन का कारण

आनुवंशिक, जन्म दोष या गर्भावस्था के दौरान कुछ प्रकार की जटिलताओं का होना भी हो सकता है।

तनाव : माना जाता है कि तनाव सिजोफ्रेनिया के कारण में शामिल हो सकता है। सिजोफ्रेनिया से पीड़ित लोगों को अक्सर कहीं भी ध्यान केंद्रित करने में समस्या होती है, जिस वजह से वो चिंतित और चिड़चिड़े होने लगते हैं। इसके अलावा, इस स्थिति में परिवार और स्वयं पर ध्यान न दे पाना आदि भी स्ट्रेस का कारण बनता है। यहां पर यह कह पाना मुश्किल है कि तनाव के कारण सिजोफ्रेनिया हो रहा है या सिजोफ्रेनिया के कारण तनाव हो रहा है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info