healthplanet.net

Posted on

#1. शिशु को माँ का दूध पिलाते रहना चाहिए। दूसरे आहार शुरू करने के बाद भी स्तनपान बंद नहीं करना चाहिए।

#2. जब आपका शिशु सातवें महीने में आता हैं तो आप अपने शिशु को स्तनपान के साथ 1 दिन में तीन बार आहार दे सकती हैं, जैसे सुबह 9 बजे, फिर 12 बजे, शाम को 6 बजे और स्तनपान सोने से पहले करवा सकती हैं।

#3. आप अपने शिशु को खाना आराम से बैठकर ही खिलाए। जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि सर्वप्रथम उसे एक ही आहार एक बार में दिया जाए| आहार देते समय ठोस आहार के तीन दिवसीय नियम का भी पालन किया जाए इससे बच्चे में होने वाली किसी भी संभावित आहार एलर्जी का समय पर पता लगाया जा सकता हैं।

#4. खाना खाने के कुछ देर बाद यदि आपका शिशु भूखा होता हैं तो इस बीच अपने शिशु को स्तनपान करा सकती हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि जो खाना आप अपने शिशु को दे रही है वह अच्छे से पका हो और नरम भी हो ताकि आपका शिशु उस आहार को आसानी से पचा सके।

#5. जब आप शिशु को ठोस आहार देना शुरु करती हैं तब उसकी पॉटी में भी अलग तरह की गंध आने लगती हैं। इस बात के लिए आप परेशान ना हो, यह एक साधारण बात हैं।

#6. अलग-अलग उम्र के पड़ाव में हर बच्चे की आहार ग्रहण करने की क्षमता अलग-अलग होती हैं| इसलिए दूसरे बच्चों से तुलना करके अपने बच्चे के साथ कभी भी जबरदस्ती ना करें| इस दौरान बच्चे को स्तनपान जरूर करवाएं या फार्मूला दूध देते रहें क्योंकि 1 साल तक बच्चे का मुख्य आहार माँ का दूध ही रहेगा।

#7. अगर बच्चे को किसी भी आहार से पेट में कोई दिक्कत हैं तो उसे बंद कर दें क्योंकि इस उम्र तक शिशु की पाचन प्रणाली पूरी तरह से विकसित नहीं होती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info