healthplanet.net

Posted on

सांस फूलने की दिक्कत से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलने लगेगी राहत :-

सांस फूलने की समस्या के लिए घरेलू उपाय | Home Remedies for Shortness of Breath


अदरक

अगर श्वास तंत्र में किसी तरह की सूजन या हल्के दर्द के चलते सांस लेने में परेशानी आती है तो अदरक (Ginger) बेहद फायदेमंद साबित होता है. आप अदरक को गर्म पानी में डालकर उसकी चाय बनाकर पी सकते हैं. इससे आपको राहत महसूस होगी.

ब्लैक कॉफी

अगर आपको ब्लैक कॉफी सूट करती है तो आप इसे पी सकते हैं. ब्लैक कॉफी (Black Coffee) में कैफीन होता है जो श्वास नली को साफ करने में सहायक है. इसे श्वास नली की मसल्स को भी आराम मिलता है. इसलिए इसे पीने से सांस फूलने की दिक्कत कम होती है.

भांप लेना

अगर हल्के सर्दी-जुकाम के कारण सांस लेने में दिक्कत हो तो भांप लेना बेहद फायदेमंद साबित होता है. आप सादे पानी को उबालकर भांप (Steam) ले सकते हैं या भांप वाली मशीन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

शहद

शहद (Honey) स्किन और बालों के लिए तो फायदेमंद होता ही है, साथ ही आप इसके सेवन से सांस में कमी या सांस फूलने की दिक्कत से भी राहत पा सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस रात में सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करना है. ऐसा करने पर आपकी श्वास नली साफ होगी और अगर आपको खांसी की दिक्कत है तो उसमें भी राहत मिलेगी.

होंठ दबाकर सांस लेना

ये एक कारगदर ब्रीदिंग एक्सरसाइज (Breathing Exercise) है. इसे करने के लिए आपको होंठो को दबाकर 3-4 सेकंड का लिए सांस लेकर रोकनी है और फिर सांस छोड़ देनी है. इसे करने से आपके फेफड़ों को भी फायदा मिलता है और सांस फूलने (Breathlessness) की दिक्कत नहीं होती.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info