Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सांस फूलती है तो खाएं ये 5 फूड्स, समस्या से मिलेगा छुटकारा
शरीर में ऑक्सीजन की कमी या सांस से जुड़ी बीमारी के कारण सांस फूलने की समस्या होती है। श्वसन प्रणाली में संक्रमण हो गया है, तो भी सांस फूल सकती है। दिल की बीमारी, एलर्जी और खून की कमी आदि कारण हैं जिनके कारण सांस फूलने की समस्या हो सकती है। सांस फूलने पर आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं। कुछ खास चीजों का सेवन करने से सांस फूलने की समस्या में आराम मिलता है। इस लेख में हम ऐसे 5 फूड्स के बारे में जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
1. नींबू पानी- Lemon Water
नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से फेफड़े स्वस्थ रहते हैं और आपको सांस फूलने की समस्या से छुटकारा मिलता है। सांस फूलने की समस्या होने पर आप नींबू पानी का सेवन करें। नींबू पानी का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्सीफाई होगी और आपको आराम मिलेगा।
2.
अदरक- Ginger
सांस फूलने की समस्या होती है, तो अदरक का सेवन करें। अदरक का सेवन करने से बलगम निकलेगा और सांस फूलने की समस्या से निजात मिलेगा। अदरक के एक छोटे टुकड़े को चबाकर खाएं। आप अदरक की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। आप अदरक का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।
3. सौंफ- Saunf
सांस फूलती है, तो सौंफ का सेवन करें। सौंफ बलगम को निकाल देता है और सांस फूलने की समस्या दूर करता है। आप सौंफ चबाकर खा सकते हैं या सौंफ का पानी पी सकते हैं। सौंफ को भूनकर भी खा सकते हैं।
4. ब्लैक कॉफी- Black Coffee
सांस फूलने की समस्या होने पर कॉफी का सेवन करें। कॉफी स्वाद में अच्छी होती है और कैफीन का सेवन करने से सांस की नली में मौजूद मांसपेशियों को आराम मिलता है। सांस फूलने की समस्या होने पर ब्लैक कॉफी की सीमित मात्रा का सेवन करें।
5. सेब- Apple
फेफड़ों में बीमारी के कारण सांस फूलने की समस्या हो सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए सेब का सेवन करें। सेब में विटामिन सी, ई मौजूद होते हैं जिससे फेफड़े स्वस्थ रहते हैं और सांस फूलने की समस्या से निजात मिलता है।
| --------------------------- | --------------------------- |