healthplanet.net

Posted on

अस्थमा को जड़ से खत्म करने का इलाज

आज के प्रदूषित वातावरण के कारण अस्थमा (Asthma) की बीमारी आम है। अस्थमा फेफड़ों और श्वांस सम्बंधित बीमारी होती है जिसमे सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। अस्थमा को दमा भी कहा जाता है। दमे की बीमारी होने पर श्वास नालियों में सूजन आ जाती है जिस वजह से श्वसन मार्ग सिकुड़ जाते हैं। ऐसे में रोगी को सांस लेने में, सीने में जकड़न, खांसी की समस्या हो जाती है। अस्थमा रोगियों को सर्दियों में, धुंए के आस-पास रहने से या प्रदूषण के कारण अधिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसके उपचार के लिए लोग जीवनभर डॉक्टर की दवाओं पर निर्भर करते हैं लेकिन इसके कुछ घरेलू उपाय भी हैं। इस लेख में अस्थमा को जड़ से ख़त्म करने का इलाज बताया गया है।
अस्थमा को जड़ से खत्म करने का इलाज

1. मेथी दाना (Fenugreek seeds)

अस्थमा में मेथी दाने का इस्तेमाल गुणकारी होता है। उपयोग के लिए मेथी दाने को एक गिलास पानी के साथ उबालें। पानी एक तिहाई बच जाने पर, इसमें अदरक और शहद मिलाकर सुबह-शाम पिएं। इससे अस्थमा को जड़ से ठीक करने में मदद मिलती है।

2. अजवाइन (Carom seeds)

अजवाइन ना केवल पेट सम्बंधित समस्याओं में सहायक होता है बल्कि यह अस्थमा जैसी बीमारी में भी काम आता है। उपयोग के लिए, 1 गिलास पानी में अजवाइन डालकर उबालें। इस पानी की भाप लें। अजवाइन की भाप अस्थमा को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित हो सकती है।

3. अंजीर (Dry fig)

अस्थमा की बीमारी में अंजीर बहुत लाभदायक माना जाता है। यह छाती में कफ बनने से रोकता है। उपयोग के लिए, रात को सोते समय सूखे अंजीर को भिगोकर रख दें। इसे सुबह खाली पेट खाएं। यह श्वांस नली में जमे बलगम को बाहर निकालता है और संक्रमण से बचाव करता है।

4. लहसुन (Garlic)

लहसुन हर तरह के संक्रमण को ठीक करने में मदद करता है। अस्थमा की बीमारी में इसका उपयोग प्रतिदिन करें। उपयोग के लिए आप 1 कप दूध में 3-4 लहसुन की कलियां उबालकर इसका सेवन रोजाना करें।

5. हरी सब्जियां और अनाज का सेवन (Eat green vegetables and grains)

पालक-गाजर आदि का जूस अस्थमा की स्थिति में सुधार करता है और मूंग दाल, जौ, गेहूं, चावल का सेवन जरूर करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info