healthplanet.net

Posted on

सर्वाइकल होने के क्या हैं लक्षण?

सर्वाइकल पेन के लक्षण आरंभ में ही दिखाई देने लगते हैं, इसलिए नीचे दिए गए लक्षणों को ध्यान से पढ़िए और अगर आपके शरीर में भी यह लक्षण दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें ।

हाथ-पैरों मेंकमज़ोरी और सूजन

यदि हाथ और पैरों में सूजन या किसी प्रकार की कमज़ोरी महसूस हो रही है तो यह सर्वाइकल के लक्षण हो सकते हैं । सूजन के साथ हाथ-पैरों में कमज़ोरी आने से व्यक्ति थकान महसूस करने लगता है ।

चलने-फिरने में दिक्कत

अगर आपको सामान्य तौर पर चलते-फिरते हुए गर्दन में किसी प्रकार के दर्द का अहसास बार-बार होता है, तो इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है ।

ऐंठन होना

अगर गर्दन या हाथ-पैरों की मांसपेशियों में किसी प्रकार की ऐंठन आती है और बैचेनी महसूस होती है तो यह भी सर्वाइकल हो सकता है ।

आंतों की प्रक्रिया में बदलाव

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अगर आंतों की कार्यप्रणाली में किसी प्रकार का कोई बदलाव आया है और यह बदलाव लंबे समय से हो रहा है तो यह भी सर्वाइकल हो सकता है, इसलिए डॉक्टर से परामर्श लें ।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info