healthplanet.net

Posted on

रात की खांसी बन सकती है परेशानी का सबब, जानें इसके कारण और उपचार

खांसी कई बीमारी का कारण हो सकती है,
Night Cough: रात में होने वाली खांसी दिन में होने वाली खांसी से अधिक कष्‍टकारी और दर्दनाक हो सकती है. रात की खांसी अक्‍सर सोते समय आती है जिस वजह से सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द और जकड़न की समस्‍या महसूस हो सकती है. रात की खांसी गले में म्‍यूकस या बलगम के फंसने के कारण आती है. खांसी आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे साइनस, पॉल्‍यूशन, एलर्जी या बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन. इनके अलावा ये किसी बड़ी समस्‍या को भी बढ़ा सकती है जिसके लक्षणों को जानना जरूरी है.

पोस्‍ट नेसल ड्रिप
पोस्‍ट नेसल ड्रिप जिसे अपर एयरवे कफ सिंड्रोम के रूप में भी जाना जाता है. ये पुरानी खांसी के सबसे आम कारणों में से एक है. ये खांसी गले में फंसे म्‍यूकस के टपकने के कारण हो सकती है. इससे गले में गुदगुदी होती है और खांसी ट्रिगर कर सकती है. आंखों में खुजली, छींकना और कन्‍जक्‍शन पोस्‍टनेसल ड्रिप के लक्षण हो सकते हैं.

अस्‍थमा
अस्थमा ये पीड़ित लोगों के एयरवेज में सूजन होती है जिससे सांस लेने में कठिनाई के साथ घरघराहट और खांसी भी हो सकती है. अस्‍थमा में खांसी रात और सुबह के समय होती है. खांसी के अलावा सांस लेने में तकलीफ और जकड़न हो सकती है.


गैस्‍ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्‍स डिजीज
जीआरडी तब होता है जब पेट में एसिड आपके एसोफैगस में वापस आ जाता है. यदि केवल रात में खांसी आ रही है तो एसिड रिफ्लक्‍स इसके लिए जिम्‍मेदार हो सकता है. जब रात को सोने के लिए लेटते हैं तो पेट में एसिड घूमता है और गले की नसों में आकर खांसी का कारण बनता है. इस स्थिति में सांस लेने में कठिनाई और छाती में दर्द हो सकता है.

निमोनिया
निमोनिया होने पर कई बार रात में सोते वक्‍त खांसी आ सकती है. निमोनिया में बुखार, ठंड, सांस लेने में परेशानी और छाती में दर्द की समस्‍या हो सकती है. निमोनिया एक बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन है जो धीरे-धीरे शरीर में बढ़ सकता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info