Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सर्दियों में खाएं गर्म तासीर वाले ये 5 ड्राई फ्रूट्स
सर्दियों में गर्म तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स के सेवन से आपको कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं गर्म तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स के बारे में-
ड्राई फ्रूट्स का सेवन आप हेल्दी स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं। खासतौर पर सर्दियों के सीजन में ड्राईफ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर रख सकता है। साथ ही यह ठंड से राहत भी दिलाने में प्रभावी है। ड्राई फ्रूट्स में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए सुपरफूड्स साबित हो सकते हैं। कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स होते हैं, जिसकी तासीर गर्म होती हैं। सर्दियों में इन गर्म तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से आपको ठंड से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स कौन से हैं?
गर्म तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स
गर्म तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से ठंड से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में-
सर्दियों में खाएं अखरोट
अखरोट भी सर्दियों के सीजन में हेल्दी हो सकती है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का प्रमुख स्त्रोत होता है, जो बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। खासतौर पर सर्दियों में ड्राई स्किन और बालों की परेशानी को कम करने में अखरोट असरदार हो सकता है। इसके अलावा अखरोट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं और नींद को बढ़ावा देता है। अगर आप अपने शरीर को गर्म रखना चाहते हैं तो अखरोट का सेवन करें।
बादाम शरीर को रख सकता है गर्म
सर्दियों में बादाम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- आवश्यक फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही इसमें जिंक, विटामिन ई और सेलेनियम भी मौजूद होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी है। अगर आप सर्दियों में अपने ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करना चाहते हैं तो बादाम का सेवन करें। एक बड़ा प्राकृतिक स्रोत हैं। इसके अलावा बादाम फेफड़ों, ब्रेस्ट संबंधी परेशानियों को भी कम कर सकता है।
काजू है गर्म
सर्दियों के लिए काजू एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट साबित हो सकता है। यह आपके शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, माइग्रेन जैसी परेशानियों को रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा काजू का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा काजू विटामिन ई का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो एंटी-एजिंग की परेशानी को कम कर सकता है।
अंजीर से शरी रहता है गर्म
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अंजीर का सेवन करें। अंजीर कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, आयरन, मैंगनीज, सोडियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और क्लोरीन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपके स्वास्थ्य को हेल्दी रख सकता है। इसके अलावा अंजीर में पोटैशियम भी भरपूर रूप से होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
सर्दियों में पिस्ता का करें सेवन
सर्दियों की समस्याओं को कम करने के लिए आप पिस्ता का सेवन कर सकते हैं। यह आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर और फॉस्फोरस जैसे विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। इसके अलावा पिस्ता में विटामिन ई भी होता , जो आपकी स्किन को अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचा सकता है। इसके अलावा सर्दियों में पिस्ता खाने से आप कई अन्य परेशानिया होने की संभावना को कम कर सकते हैं।
सर्दियों में अखरोट का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। यह आपके शरीर को गर्म रख सकता है। इसके अलावा इससे कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, सर्दियों में आपकी परेशानी बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह लेकर डाइट में बदलाव करें।
| --------------------------- | --------------------------- |