healthplanet.net

Posted on

सर्दियों में इन 4 तरीकों से खाएं बादाम, रहेंगे फिट और हेल्दी

How to Eat Almonds in Winter in Hindi: बादाम खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। वैसे तो हर मौसम में बादाम जरूर खाना चाहिए। लेकिन सर्दियों के मौसम में बादाम खाना अधिक लाभकारी होता है। दरअसल, बादाम की तासीर गर्म होती है। इसलिए अगर आप सर्दियों में बादाम खाएंगे, तो आपको गर्माहट महसूस होगी। शरीर को ऊर्जा मिलेगी, आप तरोताजा महसूस करेंगे। बादाम में विटामिन्स, मिनरल्स, फैटी एसिड और फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसलिए अधिकतर लोग अपनी डाइट में बादाम को जरूर शामिल करते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग बादाम को भिगोकर खाते हैं। लेकिन आप चाहें तो सर्दियों में बादाम को कुछ अन्य तरीकों से भी खा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सर्दियों में बादाम कैसे खाना चाहिए? सर्दियों में बादाम कैसे खाएं? (How to Eat Almonds in Winter in Hindi)
सर्दियों में बादाम कैसे खाने चाहिए?-
1. भूनकर खाएं बादाम 
सर्दियों में भुनी हुई चीजें खाना काफी स्वादिष्ट लगता है। अकसर लोग भुनी हुई मूंगफली, चने आदि का सेवन करते हैं। इसके अलावा आप बादाम को भी भूनकर खा सकते हैं। आपको बता दें कि कच्चे बादाम की तुलना में भुने हुआ बादाम में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। इसके लिए आप बादाम लें, इन्हें तवे पर हल्का भून लें। अब आप भुने हुए बादाम को स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। रोजाना भुने हुए बादाम खाने से आपकी सेहत अच्छी बनेगी। आपका पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करेगा।  

2. हलवा बनाकर खाएं बादाम
आप सर्दियों में बादाम का हलवा बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप बादाम को भिगोकर रख दें। अब इन्हें छील लें, इसके बाद बादाम को ग्राइंड कर लें। अब बादाम को भून लें और इसमें दूध मिला लें। थोड़ी देर तक बादाम को पकाते रहें। इसके बाद तैयार बादाम के हलवे को आप गर्मागर्म खा सकते हैं। आप बादाम के हलवे को नाश्ते या स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं। 

3. गर्म दूध में मिलाकर खाएं बादाम
सर्दियों में आप बादाम को दूध में मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप बादाम का पाउडर बना लें। अब एक गिलास गर्म दूध में बादाम का पाउडर मिलाएं। अब आप इस बादाम के दूध को रात को सोते समय पी सकते हैं। रोजाना गर्म दूध में बादाम का पाउडर मिलाकर पीने आपको काफी एनर्जी मिलेगी। साथ ही आपके ऊर्जा का स्तर भी बढ़ेगा। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने, शरीर को ताकतवर बनाए रखने के लिए आपको दूध में बादाम मिलाकर जरूर लेना चाहिए। 

4. लड्डू बनाकर खाएं बादाम
अधिकतर लोग सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपको सभी ड्राई फ्रूट्स मिलाकर लड्डू खाना पसंद नहीं है, तो आप सिर्फ बादाम के लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं। सर्दियों में रोजाना एक लड्डू खाने से आपको सभी पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं। इससे आपको भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर मिलेगा। रोजाना बादाम का एक लड्डू खाने से आपको पर्याप्त ऊर्जा मिल सकती है। 

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info