Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इन 4 तरीकों से एक साथ खाएं खजूर और अंजीर, मिलेंगे गजब के फायदे
Dates and Figs Together in Hindi: आप खजूर और अंजीर को एक साथ भी खा सकते हैं। जानें, खजूर और अंजीर को एक साथ खाने के 4 तरीके-
Dates and Figs Together in Hindi: सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए हम सभी तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इसमें खजूर और अंजीर भी शामिल हैं। सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग अपनी डाइट में खजूर और अंजीर को शामिल करते हैं। आपको बता दें कि खजूर और अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वैसे तो अकसर लोग खजूर और अंजीर को अलग-अलग ही खाते हैं। लेकिन आप चाहें तो खजूर और अंजीर (Khajur or Anjeer) को एक साथ भी खा सकते हैं। इससे आपको खजूर और अंजीर दोनों के विटामिन्स, मिनरल्स एक साथ मिल जाएंगे। तो चलिए, जानते हैं खजूर और अंजीर कैसे खाएं? या फिर सर्दियों में खजूर और अंजीर कैसे खाएं? (How to Eat Dates and Figs in Hindi)
खजूर और अंजीर में पोषक तत्व
खजूर में कार्ब्स, फाइडर, शुगर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम पाया जाता है। वहीं, अंजीर में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा अंजीर में फाइबर और शुगर भी होता है।
सर्दियों में खजूर और अंजीर कैसे खाएं?- How to Eat Dates and Figs Together in Hindi
1. पानी में भिगोकर खाएं खजूर और अंजीर- Dates and Figs Soaked in Water
आप खजूर और अंजीर को पानी में भिगोकर खा सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें 2 खजूर और 2 अंजीर डाल दें। अब इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह खाली पेट आप पानी में भिगोए हुए खजूर और अंजीर का सेवन कर सकते हैं। रोजाना पानी में भीगे हुए अंजीर और खजूर खाने से आपके शरीर को कई लाभ मिलेंगे।
2. दूध में भिगोकर खाएं खजूर और अंजीर- Dates and Figs Soaked in Milk
आप खजूर और अंजीर को दूध में भिगोकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना दूध लें। इसमें खजूर और अंजीर डाल दें। अब इसे पूरी रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह उठकर आप खजूर और अंजीर को अच्छी तरह से चबा-चबाकर खा सकते हैं। साथ ही इस दूध को भी पी सकते हैं। अगर आप रोजाना दूध में खजूर और अंजीर भिगोकर खाएंगे, तो इससे आपको वेट गेन में काफी मदद मिल सकती है।
3. दूध में उबालकर खाएं खजूर और अंजीर- Dates and Figs Boiled in Milk
खजूर और अंजीर को दूध में उबालकर खाना भी बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें 2 खजूर और 2 अंजीर डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। अब इस दूध को छानकर पी लें। आप रात को सोते समय दूध में खजूर और अंजीर उबालकर खा सकते हैं। इससे आपको खजूर और अंजीर दोनों के पोषक तत्व एक साथ मिल जाएंगे। खून की पूर्ति होगी और ताकत मिलेगी।
4. हलवा बनाकर खाएं खजूर और अंजीर- Dates and Figs Halwa
आप खझूर और अंजीर को हलवा के रूप में भी खा सकते हैं। इसके लिए आप खजूर और अंजीर का पेस्ट बना लें। अब एक पैन में घी गर्म करें। इसमें खजूर और अंजीर का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से भून लें। तैयार हलवे में बादाम, काजू और किशमिश डालकर खाएं। आप खजूर और अंजीर का हलवा दिन में किसी भी समय खा सकते हैं।
इसके अलावा आप खजूर और अंजीर को मिल्कशेक, बर्पी बनाकर भी खा सकते हैं। सर्दी में खजूर और अंजीर खाना बेहद फायदेमंद होता है। आप इनमें से किसी भी तरह से खजूर और अंजीर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |