healthplanet.net

Posted on

रात में सोने से पहले शरीर के इन दो अंगों पर लगाएं तेल, फिर देखें कमाल
इस उपाय को करने से आपको काफी हद तक आराम मिल सकता है.


महिलाओं पर घर और ऑफिस की कई जिम्मेदारियां होती हैं जिसके कारण उन्हें आराम करने का समय कम ही मिल पाता है. महिलाएं अपना ख्याल नहीं रख पाती जिस कारण वह पूरा दिन काफी थका-थका महसूस करती हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने लिए थोड़ा समय निकालें. आज हम आपके लिए एक ऐसा उपा लेकर आए हैं जिसे आपको सोने से 5 मिनट पहले करना है. इस उपाय को करने से आपको काफी हद तक आराम मिल सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से

इस उपाय को करने के लिए आपको सिर्फ सरसों के तेल की जरूरत होगी. सरसों का तेल किसी भी घर में आसानी से मिल जाता है. सरसों का तेल सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है. इसे शरीर के कुछ हिस्सों में लगाने से गजब के फायदे मिलते हैं. आज हम आपको शरीर के उन अंगों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां तेल की मालिश करने से आपकी कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं.

पैरों के तलवे- रात को सोते समय अगर पैरों के तलवों पर सरसों का तेल लगाकर मालिश की जाए तो आंखों की रोशनी तेज होती हैं. अगर आपको नींद अच्छी नहीं आती है. इससे शरीर हेल्दी और मजबूत बना रहता है. इसके अलावा आज हर दूसरी महिला अपने बढ़ते वजन की समस्या से परेशान रहती हैं. ऐसे में अगर आप रात को सोने से पहले अपने पैरों के तलवों की मालिश करेंगी, तो इससे आपके शरीर में मौजूद फैट के साथ-साथ आपका वजन भी कम हो सकता है.

नाभि- रात में सोने से 5 मिनट पहले अगर आप अपनी नाभि पर सरसों के तेल की मालिश करती हैं तो आपको काफी फायदा मिल सकता है. इस हिस्‍से में सरसों का तेल लगाने से होंठ फटने की समस्या तो दूर रहती ही है, साथ ही होंठ खूबसूरत भी बनते हैं. साथ ही नाभि पर सरसों का तेल लगाने से पेट दर्द और पाचन संबंधी प्रॉब्‍लम्‍स भी दूर रहती हैं. इसके अलावा इससे आंखों की जलन, खुजली और सूखापन भी ठीक हो जाता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info